बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी का झांसा देकर विधवा भाभी का महीनों किया यौन शोषण, अब शादी से किया इंकार, पीड़िता पहुंची महिला थाने

 शादी का झांसा देकर विधवा भाभी का महीनों किया यौन शोषण, अब शादी से किया इंकार, पीड़िता पहुंची महिला थाने

GAYA : जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक महिला के पति की मृत्यु के बाद देवर द्वारा शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया गया है। इस बावत पीड़िता और उसके मायकेवालों द्वारा गया महिला थाना में मामला दर्ज कराया गया है। 

जिले के अतरी प्रखंड ग्राम निवासी पीड़िता के पिता ने बताया कि तीन साल पहले अपनी बेटी की शादी चाकंद बाजार निवासी राजकुमार ठाकुर के बड़े बेटे विकास कुमार के साथ बड़े ही धूमधाम से की थी। दोनो से एक बच्ची भी है। 

एक साल पहले उनके दामाद विकास की कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बेरहमी से पिटाई की गई। जिसकी वजह से उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। दामाद के मौत के बाद मेरी बेटी को 2 साल की बच्ची होने के कारण पंचायत बैठी, जिसमें यह तय हुआ कि उसकी शादी उसके देवर के साथ कर दी जाए। ससुरालवाले भी पंचायत की बात से सहमति जताई। उसके बाद देवर आशुतोष उसके साथ पति-पत्नी वाला संबंध स्थापित कर लिया, लेकिन अब वह शादी से इंकार कर रहा है। 

वहीं पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि पंचायत के फैसले के बाद मेरे सारे गहने ससुराल वालों ने देवर आशुतोष को दे दिए। वहीं आशुतोष भी अब वे दोनो पति-पत्नी होने वाले कहकर कई महीनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन अब वह शादी से इंकार कर रहा है।   

पीड़ित ने पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि वह चाकंद थाना एवं  पुलिस पदाधिकारियों के पास न्याय की गुहार लगाते-लगाते थक चुकी है। कोई करवाई नहीं होने के बाद अब वह महिला थाने पहुंची है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News