बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चिराग की झोपड़ी में लगी आग! 200 से अधिक LJP नेता-कार्यकर्ता JDU में हुए शामिल,देखें पूरी सूची...

चिराग की झोपड़ी में लगी आग! 200 से अधिक LJP नेता-कार्यकर्ता JDU में हुए शामिल,देखें पूरी सूची...

PATNA: बिहार चुनाव के बाद लोजपा की झोपड़ी में आग लगी है। अध्यक्ष चिराग पासवान की कार्यशैली से अधिकांश नेता परोक्ष-अपरोक्ष रूप से नाराज चल रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में फेल हो चुके चिराग पासवान की पार्टी लोजपा में भगदड़ की स्थिति है। चिराग की कार्यशैली से नाराज लोजपा के 200 से अधिक नेता और कार्यकर्ता एक साथ पार्टी छोड़कर जेडीयू का दामन थाम लिया है।

लोजपा में मची है भगदड़

जेडीयू प्रदेश कार्यलाय में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने सभी नेताओं को दल में शामिल कराया। लोजपा के जिन नेताओं ने आज जेडीयू का दामन थामा उसमें से कई तो पार्टी की स्थापना काल से ही लोजपा के साथ जुड़े थे। रामविलास पासवान के निधन के बाद चिराग पासवान जिस तरह से पार्टी का संचालन कर रहे हैं उससे नेताओं में भारी नाराजगी है। इसके बाद लोजपा के नेता अपने आप को पार्टी से अलग कर रहे।

200 से अधिक नेता लोजपा छोड़ कर जेडीयू का थामा दामन

जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में आज पूर्व प्रदेश महासचिव केशव सिंह,प्रदेश महसाचिव रहे दीनानाथ क्रांति,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता समेत 131 नेता जेडीयू में शामिल हुए। इसके अलावे हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के 77 नेता कार्यकर्ता भी आज लोजपा को बाय-बाय कह जेडीयू का दामन थाम लिया।




Suggested News