दामाद की मौत की खबर मिलते ही सास ने तोड़ा दम, शादी के जश्न के बीच पसरा मातम

NAWADA: राज्य में इन दिनों सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नवादा का है। जहां सड़क दुर्घटना में दामाद की मौत हो गई, यह खबर सुनते ही सांस ने भी अपनी प्राण त्याग दी। बताया जा रहा कि, मृतक दमाद अपने ससुराल शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। जिसमें दामाद की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं उसके साथ एक अन्य युवक था जो कि गंभीर रुप से घायल है। जिसकी इलाज चल रही है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। शादी वाले घर में मातम फैला हुआ है। 

दरअसल, गोविंदपुर-बकसोती मुख्य मार्ग पर थाली थाना क्षेत्र के बकसोती बाजार के पास की है। जहां बाइक और ट्रैक्टर में टक्कर होने से बाइक सवार दामाद की मौत हो गई। बताया जा रहा कि ट्रैक्टर अवनैया पहाड़ की ओर से आ रहा था। वहीं बाइक सवार अवनैया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच टक्कर हो गई।

वहीं इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जामकर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने मुआवजे की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने करीब 3 घंटों तक सड़क को जाम कर हंगामा किया। जिसके बाद मौके पर राजस्व अधिकारी पहुंचे। उन्होंने परिजनों को अंत्येष्टि के तहत 3 हजार रुपये नगद दिए, परिवारिक लाभ के तहत 20 हजार और आपदा के तहत चार लाख रुपये दिलाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन शांत हुए। 

Nsmch
NIHER

बता दें कि, मृतक का पहचान मिट्ठू राम के रुप में हुआ है। जो जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के हेमजा चौक का रहने वाला था। वहीं पहरैठा गांव में युवक का ससुराल है। मिली जानकारी अनुसार मृतक के साले के बेटे-बेटी की शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए मिट्ठू राम जा रहा था। वहीं जब दामाद की मौत की खबर ससुराल में पहुंची तो मृतक की छोटी सास की भी हृदय की गति रुकने के कारण मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम फैला हुआ है। बताया जा रहा कि हादसे के बाद अकबरपुर थाना क्षेत्र के कनॉजिया धाम मंदिर में दोनों बच्चों की शादी कराई गई।