बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी DM ने जनता दरबार में सुनीं 113 लोगों की फरियाद, समाधान के लिए पदाधिकारियों को दिया निर्देश

मोतिहारी DM ने जनता दरबार में सुनीं 113 लोगों की फरियाद, समाधान के लिए पदाधिकारियों को दिया निर्देश

मोतिहारी. डीएम शीर्षत कपिल अशोक द्वारा शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। डॉ. राधाकृष्णन सभागार में डीएम खड़े होकर 113 फरियादियों की शिकायत सुनकर त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया गया। डीएम के जनता दरबार में फरियादियों के बैठने, पीने के शुद्ध पेयजल सहित व्यवस्था की गई थी। वहीं डीएम अपने खड़े होकर दूर दराज से आए फरियादियों का फरियाद सुनी गई।

जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से आये हुए फरियादियों द्वारा 113 आवेदन प्राप्त हुए। पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला हेल्पलाइन, आंगनबाड़ी, राजस्व शाखा, अतिक्रमण, भूमि विवाद, विद्युत, पेंशन आदि विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने संबंधित विभाग के पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायत आवेदनों का निष्पादन गंभीरता पूर्वक नियमानुसार सुनिश्चित करें।

जनता दरबार में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला स्थापना शाखा पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी, जिला विधि शाखा पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, डीपीओ आईसीडीएस, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Suggested News