बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लालू यादव के गृह जिले में मुकेश सहनी की ललकार, कहा- समाज के विकास के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना जरूरी

लालू यादव के गृह जिले में मुकेश सहनी की ललकार, कहा- समाज के विकास के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना जरूरी

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी इन दिनों अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा के दौरान वह मंगलवार को लालू प्रसाद के गृह जिला गोपालगंज पहुंचे। गोपालगंज में उनकी यात्रा की शुरुआत दिघवा दुवैली से हुई। उन्होंने कहा कि आज यादव समाज ने एकजुट होकर लालू प्रसाद का साथ दिया तो आज यादवों का विकास हो सका। 

उन्होंने कहा कि यादवों के बाद प्रदेश में सबसे अधिक संख्या निषादों की है। उन्होंने कहा कि आज निषाद समाज के विकास के लिए जरूरी है कि हम एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिया संघर्ष करें और अपने नेता और पार्टी के साथ खड़े रहे। यहां से यह संकल्प यात्रा महाम्मदपुर होते हुए कोईनी पहुंची। इस बीच विभिन्न स्थानों पर लोगों के हुजूम को सहनी ने हाथ में गंगाजल देकर संघर्ष करने का संकल्प दिलवाया और उन्हें संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि आज हमें जायज अधिकार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, तो इसका एक मात्र कारण है कि हमारे पूर्वज अपने अधिकार के लिए जागरूक नहीं हुए। सहनी ने कहा कि कई राज्यों में आज निषादों को आरक्षण है लेकिन बिहार, यूपी और झारखंड में नहीं है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि पूर्वजों ने कठिनाइयों का सामना किया और आज अगर हम नही  संघर्ष करेंगे तो आने वाली पीढ़ी को संघर्ष करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि पहले राजा के यहां ही राजा पैदा होता था लेकिन आज जिसके पास वोट होगा वह कोई भी हो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बन सकता है। निषाद के पास वोट है बस इसके अधिकार को समझने की जरूरत है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि जो हमारी सुनेगा, उसकी हम सुनेंगे, जो हमारी नहीं सुनेगा उसकी हम भी नहीं सुनेंगे।

Suggested News