बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर पहुंचे मुकेश सहनी ने बताया, क्यों नहीं हुआ वीआईपी का भाजपा के साथ गठबंधन

मुजफ्फरपुर पहुंचे मुकेश सहनी ने बताया, क्यों नहीं हुआ वीआईपी का भाजपा के साथ गठबंधन

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज वैशाली से राजद प्रत्याशी मुन्ना शुक्ला और मुजफ्फरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी अजय निषाद के समर्थन में मुजफ्फरपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी महागठबंधन के साथ चुनावी मैदान में है। मुजफ्फरपुर में एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर बिहार की 40 की 40 सीट महागठबंधन की झोली में देने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कांग्रेस प्रत्याशी अजय निषाद से कभी भी किसी प्रकार के विवाद से इंकार करते हुए कहा कि ये पहले भाजपा में थे अब कांग्रेस में हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें भाजपा इस बार टिकट नहीं दी। सहनी ने कहा कि हमारा संकल्प निषाद आरक्षण है और इसी मिशन को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमलोग मजबूती से एनडीए के साथ मुकाबला का रहे है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भी नहीं चाहती की गरीब, पिछड़ा आगे बढ़े। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि इस मिशन में कई लोग साथ आए और बिछड़ गए, लेकिन मैं तो अपने समाज के लिए संघर्ष करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि आरक्षण भाजपा को देना है, लेकिन वह नहीं दे रही इस कारण हमारी पार्टी का भाजपा के साथ गठबंधन नहीं हुआ।

Suggested News