बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'वोट मांगना संविधान के लिए खतरा है क्या', तेजस्वी यादव के आरोप पर जदयू की दो टूक, उमेश कुशवाहा और विजय चौधरी ने खूब सुनाया

'वोट मांगना संविधान के लिए खतरा है क्या', तेजस्वी यादव के आरोप पर जदयू की दो टूक, उमेश कुशवाहा और विजय चौधरी ने खूब सुनाया

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। पक्ष विपक्ष एक-दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। वहीं विपक्ष की ओर से लगातार पीएम मोदी पर संविधान को खत्म करने का आरोप लगाया जा रहा है। राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव लगातार पीएम मोदी पर हमला बोल रहे हैं। वहीं इसी कड़ी में अब जदयू ने तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और विजय चौधरी ने राजद पर जोरदार हमला बोला है। वहीं विजय चौधरी ने तेजस्वी यादव से पूछा है कि चुनाव में वोट मांगने से संविधान को खतरा होता है क्या? 

वोट मांगना संविधान के लिए खतरा ?

दरअसल, लालू और तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए विजय चौधरी ने कहा कि,संविधान कहा खतरे में है। कौन सी ऐसी बात है जो संविधान के खिलाफ हो रही है। लोकसभा चुनाव का वक्त है। सभी नेता अपनी अपनी पार्टी के लिए वोट मांग रहे हैं। राजद हो या एनडीए सभी अपनी पार्टी को जिताने के लिए जनता से अपील कर रहे हैं। तो क्या वोट मांगना संविधान के लिए खतरा होता है।

विपक्ष के पास बोलने के लिए कुछ नहीं 

वहीं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने तेजस्वी यादव के बयान कि प्रधानमंत्री सिर्फ और सिर्फ झूठ बोलते हैं पर पलटवार किया है। उमेश कुशवाहा ने तेजस्वी को घेरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और नीतीश कुमार की करिश्माई जोड़ी लगातार काम कर रही है। इन लोगों के पास बोलने को कुछ नहीं है। वहीं अनंत सिंह को पैरोल मिलने पर राजद ने आरोप लगाया कि बाहुबली के सहारे जदयू पार्टी चुनाव जीतना चाहती है। 

राजद का होगा सूफड़ा साफ

इसपर उमेश कुशवाहा ने कहा कि ये आरोप गलत है, यह कानून का मामला है। उन्होंने कहा कि हम लोग काम करते हैं और कानून अपना काम करती है। उन्होंने कहा कि पिछली बार जो एक सीट रह गई थी उसे भी इस बार हम लोग ले लेंगे और उनका सूपड़ा साफ हो जाएगा।

Suggested News