बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'ए मुखिया जी मन होखे त बोली' गाने पर मुखिया जी ने जमकर लगाये ठुमके, बार बालाओं पर की नोटों की बारिश, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

'ए मुखिया जी मन होखे त बोली' गाने पर मुखिया जी ने जमकर लगाये ठुमके, बार बालाओं पर की नोटों की बारिश, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

MOTIHARI : मोतिहारी में मुखिया जी मन होखे त बोली गाने पर अपने आप को नही रोक सके मुखिया जी। गाने के बाद  मुखिया जी आर्केस्ट्रा के स्टेज पर चढ़कर रुपया से बार बालाओं का आरती उतारने व रुपया लूटने लगे। मुखिया जी स्टेज पर देख  समर्थक भी अपने आप को नही रोक सके। स्टेज पर बार बालाओं के साथ मुखिया जी व समर्थक भी डांस करने लगे। 

इतने में किसी ने वीडियो बनाकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद जितनी मुह उतनी बात कही जा रही है। लोग यह कहते नही थक रहे की जनता का पैसा जनप्रतिनिधि नर्तकी पर लुटा रहा है। तस्वीर भी कुछ ऐसी ही है। वायरल वीडियो मोतिहारी जिला के घोड़ासहन प्रखंड के एक पंचायत का बताया जा रहा है।

आपको बता दें की एक शादी कार्यक्रम में मुखिया जी मन होखे त बोली व गीत सुन कर मुखिया को इस कदर जोश आया की मुखिया जी स्टेज पर समर्थको के साथ चढ़ गए और नर्तकी पर रूपए लुटाते हुए जमकर थिरके। साथ ही मुखिया जी के साथ साथ उनके समर्थक डांस पर ताली ठोक रहे थे। हालाँकि न्यूज़4नेशन इस वीडियो की पुष्टि तो नहीं करता है। लेकिन सोशल मीडिया पर बताया जाता है कि वायरल वीडियो किसी शादी समारोह का है। जिसमे शामिल होने घोड़ासहन थाना क्षेत्र के उत्तरी पंचायत के मुखिया जी पहुचे थे। 

वैवाहिक कार्यक्रम में  मनोरंजन के लिए डांस प्रोग्राम का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमे भोजपुरी गीतों पर नर्तकियां थिरक रही थी। इसी बीच मुखिया जी वाला गीत बजा। जिसके बाद स्थानीय मुखिया जी को भी जोश आ गया और अपने समर्थकों के साथ स्टेज पर चढ़ गए। इसके बाद उन्होंने नर्तकी के ऊपर जमकर रुपए लुटाए और डांस किया।  जिसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। 

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट 

Suggested News