बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिला प्रीमियर लीग की पहली विजेता बनी मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स को दी सात विकेट से मात

महिला प्रीमियर लीग की पहली विजेता बनी मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स को दी सात विकेट से मात

DESK : IPL के तर्ज पर महिलाओं के लिए शुरू किए गए वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले संस्करण को मुंबई इंडियंस ने जीत लिया है। रविवार को खेले गए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में एमआई की महिला बिग्रेड ने शानदार प्रदर्शन करते सात विकेट से जीत दर्ज की। फाइनल मैच में दिल्ली ने मुंबई को जीत के लिए 132 रनों का टारगेट दिया था जिसे उसने तीन गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. मुंबई की जीत में नेट साइवर-ब्रंट का अहम रोल रहा

132 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत काफी खराब रही और उसने 13 रनों पर ही यास्तिका भाटिया का विकेट गंवा दिया था. फिर हीली मैथ्यूज भी चलती बनीं जिसके चलते स्कोर दो विकेट पर 23 रन हो गया. यहां से नेट साइवर-ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 72 रनों की साझेदारी करके मुंबई की शानदार वापसी कराई।

जब हरमनप्रीत कौर 37 रनों के निजी स्कोर पर रन आउट हुईं, उस समय मुंबई को जीत के लिए 23 गेंदों पर 37 रन बनाने थे. यहां से नेट साइबर-ब्रंट और एमिलिया केर ने 39 रनों की नाबाद पार्टनरशिप करके टीम को जीत दिला दी। एमिलिया केर ने नाबाद 14 रन बनाए जिसमें दो चौके शामिल थे। वहीं नेट साइवर-ब्रंट ने 55 गेंदों पर नाबाद 60 रन बनाए, जिसमें सात चौके शामिल रहे।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला मेग लैनिंग ने लिया। दिल्ली को दूसरे ओवर में ही दो झटके लगे। वॉन्ग ने शेफली और एलिस कैप्सी को आउट किया। मेग लैनिंग ने 35 रन बनाए। वह रन आउट हुईं। वॉन्ग ने जेमिमा को भी आउट किया। एक समय दिल्ली का स्कोर 15.6 ओवर में 9 विकेट पर 79 रन था।

इसके बाद राधा यादव (नाबाद 27) और शिखा पांडे (नाबाद 27) ने आखिरी विकेट के लिए 24 गेंद में नाबाद 52 रन की साझेदारी की। साथ ही दिल्‍ली कैपिटल्‍स को 131 रनों तक पहुंचा दिया। यह 10वें विकेट के लिए महिला टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी है। मुंबई को मैच जीतने के लिए 132 रन चाहिए।

WPL 2023  में मिले ये अवॉर्ड्स:

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर: हीली मैथ्यूज

पर्पल कैप: हीली मैथ्यूज कैच

ऑफ द सीजन अवॉर्ड: हरमनप्रीत कौर

ऑरेन्ज कैप: मेग लैनिंगसिवर-ब्रंट ने जड़ा नाबाद अर्धशतक

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर: यास्तिका भाटिया


Suggested News