बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर : घर में घुसकर गैंगवार की घटना को अपराधियों ने दिया अंजाम, सात पर प्राथमिकी दर्ज

मुंगेर : घर में घुसकर गैंगवार की घटना को अपराधियों ने दिया अंजाम, सात पर प्राथमिकी दर्ज

डेस्क... मुंगेर शहर के वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के बसगढ़ा मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह गैंगवार की घटना में घर पर चढ़ कर अपराधियों ने गोलीबारी की। इसमें उत्तम मिश्रा व उसकी पत्नी नेहा कुमारी गोली लगने से घायल हो गई. जबकि, गोलीबारी में हमला करने आए कुख्यात अपराधी टारजन मंडल सहित दो अपराधी के भी घायल होने की सूचना है। घायल पति-पत्नी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं घायल अपराधी गुप्त रूप से अज्ञात नर्सिंग होम में अपना इलाज करा रहा है। 

इधर, घायल नेहा कुमारी ने बासुदेवपुर ओपी में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि उत्तम मिश्रा अपने घर पर था। शुक्रवार की सुबह उसकी दादी ने घर का दरवाजा खोला, तो सात-आठ की संख्या में अपराधी उसके घर घुस आया। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इसी बीच गोलीबारी शुरू हो गई। लगभग 14 से 16 चक्र गोलियां चली। इसमें उत्तम मिश्रा के बाये हाथ की अंगुली जख्मी हो गया। जबकि, उसकी पत्नी नेहा कुमारी का बायां हाथ की तलहती में दो गोली लगी। इस गोलीबारी में दो अपराधियों के घायल होने की सूचना है। बताया जाता है कि गोलीबारी की आवाज पर स्थानीय लोग जब जुटने लगे, तो सभी अपराधी फरार हो गए। इसके बाद घायल पति-पत्नी को सदर अस्पताल लाया गया। 

वासुदेवपुर ओपी प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि गोलीबारी में पति-पत्नी घायल हुई है। नेहा कुमारी के बयान पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन शुरू कर दिया है। दूसरे पक्ष के घायल लोगों के बारे में न तो मुझे जानकारी है और ही किसी ने आवेदन दिया है।

Suggested News