बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश कैबिनेट के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह और पूर्व विधायक सुमित सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश......जानिए मामला

नीतीश कैबिनेट के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह और पूर्व विधायक सुमित सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश......जानिए मामला

MUNGER: पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह और उनके बेटे पूर्व विधायक सुमित सिंह  के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।मुंगेर कोतवाली थाना कांड संख्या 348-19 में पिता-पुत्र के खिलाफ अरेस्टिंग वारंट जारी किया गया है।

मुंगेर सांसद का पीए बनकर ठगी करने के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई थी।  गिरफ्तारआरोपी से पूछताछ करने तथा जांच के बाद मुंगेर पुलिस ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह और उनके पुत्र सुमित सिंह समेत दो अन्य के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है।मुंगेर की एसपी लिपि सिंह ने यह जानकारी दी है।

जानिए पूरा मामला

बता दें कि 14 अगस्त 2019 को सांसद का पीए बनकर ठगी करने वाले टेटिया बम्बर थाना क्षेत्र के भुना निवासी बमबम कुमार सिंह को मुंगेर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।पुलिस ने उसे मुंगेर परिसदन से अरेस्ट किया था।गिरफ्तारी के बाद बमबम सिंह ने पुलिस के समक्ष दिए बयान में पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह और उके पुत्र सुमित सिंह का नाम लिया था।

अनुसंधान के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है।



Suggested News