बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में लव अफेयर में मर्डर, अकेले में गर्लफ्रेंड से मिलने गया था कन्हैया, सेटिंग के बाद कर दी गई हत्या

पटना में लव अफेयर में मर्डर, अकेले में गर्लफ्रेंड से मिलने गया था कन्हैया, सेटिंग के बाद कर दी गई हत्या

PATNA : राजधानी पटना में 18 वर्षीय कन्हैया कुमार का शव पुलिस को मिला है। शव बरामद होते ही इलाके में सनसनी फैल गयी। लव अफेयर मामले में युवक की हत्या की बात सामने आ रही है। कन्हैया का दोस्तों का कहना है कि किसी लड़की से रात में मिलने गया था, लेकिन सुबह तक वो फिर वहां से नहीं लौटा। घटना मोकामा के मरांची थाना क्षेत्र के राजेश नगर की है।

 जानकारी के अनुसार, रुसी महतो का पुत्र कन्हैया कुमार को अपराधियों ने गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गांव के ही एक जर्जर मकान में फेंक कर कन्हैया का मोबाइल भी लेकर फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

इधर, मरांची थानेदार ने कहा कि पुलिस के द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Suggested News