मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने एक बार फिर जीता यात्रियों का भरोसा, कैश और ज्वेलरी से भरा बैग को यात्री को लौटाया सुरक्षित

MUZAFFARPUR: राज्य में इन दिनों मुजफ्फरपुर रेल पुलिस अपने कार्य के लिए लागातार सुर्खियां बटोर रही है। रेल पुलिस कार्रवाई कर यात्रा के दौरान यात्रियों के छूटे हुए समान को उन तक पहुंचा रही है। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने एक बार फिर यात्रियों का भरोसा जीता है। 

बता दें कि, मुज़फ़्फ़रपुर रेल पुलिस कप्तान डॉ. कुमार आशीष की नेतृत्व वाली रेल पुलिस आये दिन अपनी ड्यूटी पूरी कर सुर्खियां बटोर रही है। इसी कड़ी में दरभंगा ज़िले के बहेड़ा के रहने वाले ललित झा का यात्रा के दौरान ट्रेन में कैश और ज्वेलरी वाला बैग छूट गया। 

वहीं इसकी सूचना तत्काल रेल पुलिस की मिली जिसके बाद रेल पुलिस के द्वारा ट्रेन में सघन जांच-पड़ताल के दौरान सुरक्षित छूटे हुए बैग को उतार लिया गया और उक्त रेल यात्री को बुलाकर सौंपा गया। जिसके बाद रेल यात्री ने पुलिस को धन्यवाद कहा और कहा कि जो आज तक नहीं हो रहा था अब पुलिस पर भरोसा है। रेल पुलिस को धन्यवाद है। इस तरह का सहयोग आम जनों को दे रही है।

Nsmch
NIHER