बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नबीनगर के राजद विधायक डब्लू सिंह को कोर्ट से मिली राहत, हत्या के मामले में साक्ष्य के अभाव में हुए बरी

नबीनगर के राजद विधायक डब्लू सिंह को कोर्ट से मिली राहत, हत्या के मामले में साक्ष्य के अभाव में हुए बरी

AURANGABAD : औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-3 अशोक राज की अदालत ने शनिवार को  हत्या के एक मामले में अपना फैसला सुनाया। मामले में नबीनगर के राजद विधायक विजय कुमार उर्फ़ डब्लू सिंह को उन्होंने बरी कर दिया। 


कोर्ट के इस फैसले के बाद राजद विधायक ने राहत की सांस ली है। दरअसल यह मामला वर्ष 2015 का हैं। जिसमें विधायक पर अपने ही ममेरे भाई रामाबांध निवासी नवीन सिंह की हत्या का आरोप लगा था। इस मामले में विधायक के अलावा चार अन्य भी नामजद आरोपी बनाए गए थे। 

जिसमें इनके खिलाफ़ कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद उन्हें मामले में बरी कर दिया गया। विधायक डब्लू सिंह ने कहा कि सत्ता में बैठे कुछ लोगों की इशारे पर हमें अपने ही ममेरे भाई की हत्या में साजिश के तहत फसा दिया गया था। 

जिसमें मुझे जेल भी जाना पड़ा। लेकिन न्याय व्यवस्था पर हमें पूरा विश्वास था। हर हाल में न्याय मिलेगा जिसमें आखिरकार आज हमें न्याय मिला। आज का दिन हमारे लिए काफ़ी अहम है।

औरंगाबाद से दीनानाथ म्मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News