बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

6 अप्रैल को जेडीयू में शामिल होंगे नागमणि, उपेंद्र कुशवाहा पर लगाया टिकट बेचने का आरोप

6 अप्रैल को जेडीयू में शामिल होंगे नागमणि, उपेंद्र कुशवाहा पर लगाया टिकट बेचने का आरोप

PATNA : पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि 6 अप्रैल को जेडीयू में शामिल होंगे। गुरुवार को इसकी घोषणा करते हुए नागमणि ने कहा कि उनकी पत्नी सुचित्रा सिन्हा भी जेडीयू में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और आरसीपी सिंह की उपस्थिति में वे पार्टी में शामिल होंगे।

नागमणि ने कहा कि वो नीतीश कुमार के काम से बहुत प्रभावित हैं इसलिए उन्होंने जेडीयू में शामिल होने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार ने बिहार के विकास के लिए काफी काम किया है जिससे जनता काफी प्रभावित है।  

आरएलएसपी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पर निशाना साधते हुए नागमणि ने कहा कि कुशवाहा ने सभी टिकट बेंच दिए हैं। आरएलएसपी के किसी भी कार्यकर्ता को टिकट नहीं दिया गया है। कुशवाहा समाज उपेंद्र कुशवाहा को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि आरएलएसपी के सभी कार्यकर्ता उनके साथ हैं। वे सभी अब जेडीयू के लिए काम करेंगे।

बता दें कि पहले नागमणि उपेंद्र कुशवाहा के साथ आरएलएसपी में ही थे लेकिन विवाद होने के बाद इन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद इन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। 

Suggested News