NALANDA: नालंदा पुलिस के लिए गुरुवार का दिन उपलब्धियों से भरा रहा। जहां लहेरी थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रहुई थाना क्षेत्र के जगनंदनपुर गांव निवासी कृष्णा यादव का पुत्र उमेश यादव है।
वहीं दूसरी ओर दंगा के फरार चल रहे चार आरोपी को भी गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिला और दो पुरुष शामिल है। जबकि सोहसराय थाना पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म की एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मामले की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि लहेरी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति टोटो से गांजा लेकर रहुई जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी। वहीं भराव मोड़ से पहले पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। जिसे जवानों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। उसके पास से झोला की तलाशी लेने पर उस झोले में लगभग एक किलो गांजा बरामद हुआ।
वहीं दूसरी तरफ सबिना उर्फ मीना खातून, राजिया खातून, सरफराज और मोनू को दंगा के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जबकि सोहसराय थाना पुलिस ने नाबालिग से रेप की आरोपी खुदागंज थाना क्षेत्र के चैनपुरा निवासी दयानंद प्रसाद के पुत्र सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसके ऊपर रिशेतदार की एक बच्ची से बहला फुसलाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। छापेमारी टीम में डीएसपी, लहेरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार, सोहसराय राजमणि कुमार, सीमा कुमारी, रविंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार शामिल थे।