आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के प्रमुख विद्यापति चंद्रवंशी ने इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई, कहा भारत ने रचा इतिहास

आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के प्रमुख विद्यापति चंद्रवंशी ने इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई, कहा भारत ने रचा इतिहास

PATNA : चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने के लिए आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने ISRO की टीम एवं देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा की यह भारत के लिए गौरव का क्षण है। 

चंद्रयान के चाँद पर पहुँचते ही भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है, जिसने चाँद पर जाने का इतिहास रचा है। उन्होंने कहा की इसरो के वैज्ञानिकों ने यह साबित कर दिया है की भारत की प्रतिभा किसी विकसित देश से कम नहीं है। 

अपने अथक परिश्रम और प्रतिभा के बल पर वैज्ञानिकों ने अमेरिका और रूस जैसे देशों को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा की इनकी बदौलत ही आज चाँद पर भी भारत का झंडा फहरा रहा है।  

Find Us on Facebook

Trending News