DESK: कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉक्टर इंदिरा हृदयेश का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। खबर के अनुसार दिल्ली में हार्ट अटैक आने के कारण उनका निधन हो गया।
उन्होंने दिल्ली के उत्तराखंड भवन में अंतिम सांसें लीं। डॉक्टर हृदयेश दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की बैठक में भाग लेने के लिए वह शनिवार को राजधानी पहुंची थीं। उत्तराखंड भवन के कमरा नंबर 303 में उनकी हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार उनके शव को उत्तराखंड लाने की की तैयारी हो रही है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने डॉ. इंदिरा हृदयेश के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।