बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NATIONAL NEWS: नहीं रहे जिओना चाना: दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया का निधन, परिवार में 38 पत्नियां और 89 बच्चे, सीएम ने दी जानकारी

NATIONAL NEWS: नहीं रहे जिओना चाना: दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया का निधन, परिवार में 38 पत्नियां और 89 बच्चे, सीएम ने दी जानकारी

DESK: दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया मिजोरम निवासी जिओना चाना का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी खुद मिजोरम के सीएम जोरमथांगा ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। सीएम ने लिखा, मिजोरम और उनका गांव बकटावंग तलंगनुम इस परिवार के कारण टूरिस्ट अट्रैक्शन बन गया था। 76 साल के जिओना के परिवार में 38 पत्नियां व 89 बच्चे हैं। परिवार के सभी सदस्य  पहाड़ियों के बीच बने सौ कमरों के एक बड़े से मकान में रहता है। चाना का पेशे से बढ़ई थे। 

सबसे बड़ी पत्नी करती है बंटवारा

जानकारी के अनुसार चाना की सबसे बड़ी पत्नी घर से सभी सदस्यों के काम का बंटवारा करती हैं। वह सभी के काम पर नजर भी रखती हैं। चाना का जन्म 21 जुलाई 1945 को हुआ था। वह चाना पावल नाम के समुदाय के प्रमुख थे। इसे उनके पिता ने स्थापित किया था। इस संप्रदाय में कई शादियों की परंपरा है। चाना की इतनी पत्नियों की यही वजह है। इस परिवार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस परिवार को एक दिन के राशन में 45 किलो चावल, 25 किलो दाल, 20 किलो फल, 30 से 40 मुर्गे और 50 अंडों की जरूरत पड़ती है।

यह फैमिली जिस घर में रहती है, उसका नाम छौन थर रन (न्यू जेनरेशन होम) है। इस चार मंजिला मकान में 100 से ज्यादा कमरे हैं। एक बड़े डाइनिंग हॉल में 50 टेबलों पर खाना परोसा जाता है। चाना की पत्नियां खाना बनाती हैं। बेटियां घर के दूसरे काम देखती हैं। साफ-सफाई की जिम्मेदारी बहुएं संभालती हैं।


Suggested News