बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने राज्यपाल से की मुलाकात, बिहार में बढ़ते अपराध सहित कई मुद्दों से कराया अवगत

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने राज्यपाल से की मुलाकात, बिहार में बढ़ते अपराध सहित कई मुद्दों से कराया अवगत

PATNA : बिहार दौरे पर आए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने राजभवन जाकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से शिष्टाचार मुलाकात की और बिहार में बढ़ते अपराध, उच्च शिक्षा की बदहाली सहित कई अहम मुद्दों से उन्हे अवगत  कराया। इस मुलाकात के दौरान चिराग के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी एवं अन्य सम्मानित नेतागण भी मौजूद रहे।


मुलाकात के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए चिराग ने बताया कि राज्यपाल से हुई यह मुलाकात महज़ शिष्टाचार मुलाकात थी। जब से उन्होंने बिहार के राज्यपाल के तौर पर कार्यभार संभाला है। उनसे मेरी या पार्टी नेताओं की मुलाकात नहीं हो सकी थी। 

चिराग पासवान ने कहा की इसी कड़ी में आज पार्टी के नेताओं संग उनसे मुलाकात की और बिहार में उनका स्वागत किया। साथ ही प्रदेश से जुड़ी तमाम कुव्यवस्थाओं को उनके संज्ञान में लाने का प्रयास किया। चिराग ने कहा कि बिहार में बढते अपराध पर राज्यपाल ने भी चिंता जाहिर की है। प्रदेश में शिक्षा को लेकर भी उनसे विचार-विमर्श हुआ है। 

उक्त प्रतिनिधि मंडल में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, रेणु कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव संजय पासवान, प्रदेश प्रधान महासचिव हुलास पाण्डेय, बिहार संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष, ई0 रविन्द्र कुमार सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार सिंह, प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख अशरफ अंसारी, प्रदश उपाध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय, युवा प्रदेश अध्यक्ष इन्दु कश्यप, महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिमांत मृणाल पासवान, छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, शोभा सिन्हा पासवान, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, लेबर सेल प्रदेश अध्यक्ष शामिल थे। उक्त आशय की जानकारी लोजपा (रा) के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने दी।

देबांशु प्रभात की रिपोर्ट 

Suggested News