बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ब्रेकिंग न्यूज - टाटा से बिहारशरीफ जा रही बस हुई हादसे का शिकार, दो लोगों ने मौके पर गंवाई जान

ब्रेकिंग न्यूज - टाटा से बिहारशरीफ जा रही बस हुई हादसे का शिकार, दो लोगों ने मौके पर गंवाई जान

 नवादा। बड़ी खबर नवादा जिले से सामने आई है, जहां यात्रियों से भरी बस पलट गई है, जिसमें एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले में जानकारी के अनुसार हादस जिले के रजौली पटना रांची रोड एनएच 31 कारखुट घाटी के पास हुआ है। जहांं झारखंड राज्य के टाटा से बिहारशरीफ लौट रही बस पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में कराया जा रहा है। मृतकों में नालंदा जिले के नूरसराय के रहने वाले वीरेंद्र शर्मा की पत्नी कुसुम देवी है। दूसरा बिहारशरीफ के मुगलकुआं के मोहम्मद खुर्शीद की पत्नी रुकसाना खातून है।

हादसे के कारण को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस भी अभी इस पर कुछ बताने से बच रही है।

यह है घायलों की सूची

1. महेश प्रसाद छोटन महतो (बिहारशरीफ), 2. रामेश्वर महतो, पिता दुखी महतो (बिहारशरीफ), 3. आयुष कुमार, पिता महेश प्रसाद (बिहारशरीफ), 4. उर्मिला देवी, पति शिशु महतो (बिहारशरीफ), 5. मनीष कुमार, पिता इंद्रदेव शर्मा (बिहारशरीफ), 6. मोहम्मद हजरत उद्दीन, पिता मोहम्मद  फरीद (बिहारशरीफ), 7. संतोष कुमार पांडे, पिता विजयकांत पांडे रसलपुर (बिहारशरीफ), 8. गुड्डी कुमारी, पिता अब्दुल हाफिज (बिहारशरीफ), 9. मो. शुजा (बिहारशरीफ)

Suggested News