नवादा : थाना के हाजत से दुष्कर्म का आरोपी फरार, पुलिस को नहीं लगी भनक

NAWADA : जिले में पुलिस की कार्यशैली पर एकबार फिर सवालिया निशान खड़ा हुआ है। जिले के हिसुआ थाना से नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार युवक फरार हो गया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
बताया जा रहा है कि दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार सोनू नामक युवक थाने में बंद था। इसी दौरान वह शौचालय गया। जब काफी देर तक वह शौचालय से बाहर नहीं आया तो पुलिस ने शौचालय का दरवाजा खोलकर देखा थो वह खिड़की के रास्ते फरार हो गया था।
घटना के बाद से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल हिसुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात घर में सो रही बच्ची को उठाकर दो लोग ले गए थे और उसके साथ दुष्कर्म किया था। इतना ही नहीं दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या कर उसके शव को श्मसान में गाड़ दिया था।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी सोनू और गोरेलाल राजवंशी को गिरफ्तार किया था। वहीं पूछताछ में दोनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या की बात स्वीकार कर ली थी। दोनो हाजत में बंद थे। इसी दौरान शौचालय जाने के बहाने आरोपी सोनू फरार हो गया।
अमन सिन्हा की रिपोर्ट