बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिली नई जिम्मेवारी, अशोक चौधरी को भागलपुर की कमान

नीतीश कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिली नई जिम्मेवारी, अशोक चौधरी को भागलपुर की कमान

PATNA : नीतीश कैबिनेट में हाल ही में शामिल हुए आठ नए चेहरों को नई जिम्मेदारी दी गई है। सभी नए मंत्रियों को राज्य के विभिन्न जिलों का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

खबर के मुताबिकअशोक चौधरी को भागलपुर, श्याम रजक को मुजफ्फरपुर, नीरज कुमार को लखीसराय, राम सेवक सिंह को बांका, लक्ष्मेश्वर राय को किशनगंज, नरेंद्र नारायण यादव को पूर्णिया, बीमा भारती को समस्तीपुर और संजय कुमार झा को मुंगेर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। 

हाल ही में हुआ था नीतीश कैबिनेट विस्तार
 
 नीतीश कुमार ने हाल ही में अपनी कैबिनेट का विस्तार किया था ।मंत्रिमंडल में  आठ नए चेहरों को जगह दी गई थी। 

नीतीश सरकार में शामिल हुए सभी नए मंत्री जेडीयू कोटे से लिए गए थे। अब उन्हें जिलों का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

विवेकानंद की रिपोर्ट


Suggested News