बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अररिया में नव पदस्थापित डीएम इनायत खान ने मंदिरों में किया पूजा अर्चना, चल रही योजनाओं का लिया जायजा

अररिया में नव पदस्थापित डीएम इनायत खान ने मंदिरों में किया पूजा अर्चना, चल रही योजनाओं का लिया जायजा

ARARIA : जिले में नव पदस्थापित डीएम इनायत खान शनिवार को कुर्साकांटा प्रखंड का जायजा लेने पहुंची। इस दौरान उन्होंने एतिहासिक सुंदरीधाम में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक व पूजा अर्चना भी किया। उन्होंने मंदिर के इतिहास के बारे में पुजारी सिंहेश्वर गिरी से जानकारी भी लिया। मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य भी जायजा लिया। 

इस दौरान उन्हें देखने और सुनने की जिज्ञासा लोगों में काफी देखी गई। प्रशासनिक महकमों में भी काफी सक्रियता दिखी। डीएम के रूप में योगदान करने के बाद शनिवार को पहली बार  कुर्साकांटा पहुंची और प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बकरा नदी पर बन रहे पड़रिया घाट पर पुल जो कुर्साकांटा एवं सिकटी प्रखंड को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कटान स्थलों का निरीक्षण किया। 

वहीँ बीडीओ रेखा कुमारी एवं सीओ श्यामसुंदर से भी डीएम इनायत खान ने विभिन्न विषयों के बारे में पूछताछ की। डीएम ने जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है उनमें पारदर्शिता के साथ उनका क्रियान्वयन करने का निर्देश साथ चल रहे बीडीओ को दिया। सीमा सड़क का अवलोकन कर वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी ली। कुर्साकांटा में नवनिर्मित मछली शेड का भी निरीक्षण किया। फिर प्रखण्ड मुख्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

Suggested News