बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

निगरानी की टीम को मिली सफलता, घूस लेते छपरा के दरोगा अशोक कुमार सिंह गिरफ्तार

निगरानी की टीम को मिली सफलता, घूस लेते छपरा के दरोगा अशोक कुमार सिंह गिरफ्तार

CHAPRA: इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से मिल रही है। निगरानी की टीम ने छपरा के इशुवापुर थाना के दरोगा अशोक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि निगरानी ने दरोगा अशोक कुमार सिंह को 5000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।परिवादी मनोज साह ने दरोगा अशोक कुमार सिंह के घूस मांगे जाने की शिकायत निगरानी से की थी। 

निगरानी ब्यूरो द्वारा आरोप सही पाए जाने के बाद ट्रैप की कार्रवाई की गई।   दरोगा अशोक कुमार सिंह को इसुआपुर थाना के निकट एक मिष्टान्न भंडार से 5000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। 


Suggested News