बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में ई-रिक्शा वाहन एवं ऑटो की टक्कर में महिला समेत नौ लोग जख्मी, दो की स्थिति गंभीर, गंगा स्नान कर वापस लौट रहा था पूरा परिवार

बांका में ई-रिक्शा वाहन एवं ऑटो की टक्कर में महिला समेत नौ लोग जख्मी, दो की स्थिति गंभीर, गंगा स्नान कर वापस लौट रहा था पूरा परिवार

BANKA : खबर बांका से जुड़ा है। जहां नवरात्रि पर गंगा स्नान से लौटने के दौरान अमरपुर -भागलपुर मुख्य पथ पर डुमरामा हाई स्कूल के समीप ई- रिक्शा वाहन एवं ऑटो की टक्कर में वाहन पर सवार सात महिला समेत नौ लोग जख्मी हो गया। जहां दो लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के इटहरी गांव से महिलायें गांव के ही ई रिक्शा रिजर्व कर भागलपुर गंगा स्नान करने गई थी। जहां से वापस आने के क्रम में डुमरामा हाई स्कूल के समीप भागलपुर की ओर से आ रही ऑटो वाहन के चालक ने अनियंत्रित होकर ई रिक्शा वाहन में पीछे से धक्का मार दिया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी जख्मी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया।

 जहां डॉक्टर रायबहादु तथा डॉक्टर पंकज कुमार के द्वारा जख्मी इटहरी गांव निवासी शिवनंदन मंडल की पत्नी रंजू लता देवी, उनका बारह वर्षीय पुत्र आरव कुमार, गुलशन मंडल की पत्नी नीलु देवी, शशीधर मंडल की पत्नी विधा देवी, बजरंगी तांती की पत्नी छाया देवी, मधुसुदन पंडित की पत्नी मौसम देवी, ई रिक्शा वाहन के चालक रोहित यादव, मोदीपुर गांव निवासी बदरी ठाकुर की पत्नी ज्ञानी देवी, गोपालपुर दांव निवासी संजय ईश्वर की पत्नी सुनैना देवी का प्राथमिक उपचार कर ज्ञानी देवी तथा चालक रोहित यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। 

जख्मी का उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि घटना में महिला के सिर पर गहरी चोट आई है जबकि चालक का एक हाथ फैक्चर हो गया है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया है।वहीं घटना की सुचना मिलने पर दारोगा आकाश आर्यन पुलिस बलों के साथ अस्पताल पहुंचकर जख्मियो के फर्द बयान को कलम बद्ध किया।



Suggested News