बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

निर्भया कांड के लिए याद रखा जाएगा आज का दिन

निर्भया कांड के लिए याद रखा जाएगा आज का दिन

न्यूज4नेशन डेस्क। 16 दिसंबर। यह वह दिन है जिसने भारत के कानून को सवालों के घेरे में ला दिया। आज के दिन ही 2012 में नई दिल्ली में निर्भया के साथ चलती बस में दरिंदगी की घटना सामने आई थी। इस घटना ने देश को पूरी तरह से झकझोर दिया था। आज इस घटना को आठ साल पूरे हो गए हैं, दोषियों को फांसी भी मिल चुकी है,लेकिन निर्भया के साथ जिस तरह की घटना हुई थी, उसने 16 दिसंबर को हमेशा के लिए देश का काला दिन बना दिया।

•    1631 - इटली के विसुवियस पर्वत का ज्वालामुखी फटने से छह गांव तबाह हो गए, जिससे चार हजार से अधिक लोग मारे गये.

•    1920 - चीन के कान्सू प्रांत में भीषण भूकंप आने से एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत.

•    1945 - दो बार जापान के प्रधानमंत्री रहे फूमिमारो कनोए ने युद्ध अपराधों का सामना करने की जगह आत्महत्या कर ली.

•   1951 - हैदराबाद में सालारजंग संग्रहालय की स्थापना की गयी.

•   1960- अमेरिका के न्यूयार्क शहर में दो विमानों के टकराने से 136 लोगों की मौत.

•    1971 - भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच युद्धविराम पर सहमति के बाद पाकिस्तान से पृथक होकर बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र बना.

•    1985 - कलपक्कम में देश के पहले फास्ट ब्रीडर परमाणु रिएक्टर ने काम करना शुरू किया.

•    2009 - फिल्म निर्माण को एक नये मुकाम पर ले जाते हुए जेम्स कैमरन ने विज्ञान पर आधारित फिल्म ‘अवतार’ का निर्माण किया. दुनियाभर में इस फिल्म ने 2.7 अरब डॉलर की कमाई की.

•   2014 - तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के आतंकियों ने पेशावर में स्कूल पर हमला किया. गोलीबारी में 150 लोगों की मौत, जिनमें 134 बच्चे थे.

Suggested News