बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महाभारत में कृष्ण बने नीतीश भारद्वाज पत्नी से हुए प्रताड़ित, गृहस्थी में शुरू हुआ गृहयुद्ध

महाभारत में कृष्ण बने नीतीश भारद्वाज पत्नी से हुए प्रताड़ित, गृहस्थी में शुरू हुआ गृहयुद्ध

DESK: छोटे परदे पर श्रीकृष्ण की भूमिका निभा लाखों लोगों की दिलों पर राज करने वाले नीतीश भारद्वाज अब अपनी जिंदगी की गृहयुध्द में उलझ के रह गए हैं। इन दिनों उनकी परिवारिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है। उन्होंने अपनी पत्नी के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल, नीतीश भारद्वाज बीआर चोपड़ा के महाभारत धारावाहिक में श्रीकृष्ण की भूमिका को निभाए थे। उनकी अदाकारी में इतने परिपक्वता था कि आम लोग उन्हें स्वंय भगवान मानते थे। उन्होंने इस रोल को निभा कर फैंसों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली थी। वहीं हजारों फैंस के चहेते नीतीश आज अपने ही परिवार में मुश्किल में हैं। 

बताया जा रहा है कि, नीतीश भारद्वाज का वैवाहिक जीवन सही नहीं चल रहा है। उन्होंने अपनी पत्नी पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उन्होंने हाल ही में इसको लेकर भोपाल पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है। नीतीश ने अपनी ही पत्नी के खिलाफ भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र से इस मसले की शिकायत की है।

बता दें कि, नीतीश भारद्वाज की शादी IASअधिकारी स्मिता से हुई थी। दो बेटियों के पिता नीतीश और स्मिता के बीच चीजें इस कदर बिगड़ी कि दोनों ने अपनी राहें अलग करने का फैसला लिया। हालांकि, अभी तक भी आधिकारिक तौर पर दोनों का तलाक नहीं हो सका है। मगर हाल ही में नीतीश भारद्वाज ने अपनी पत्नी स्मिता पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

नीतीश और स्मिता ने साल 2019 में तलाक की अर्जी लगाई थी। हालांकि दोनों का अभी तक तलाक हो नहीं सका है। तलाक का ये मामला मुंबई की अदालत में लंबित है। इस बीच नीतीश ने कहा कि उन्होंने तमाम कोशिशें की मगर ये रिश्ता नहीं बच पा रहा है।

Suggested News