बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

17 सालों से जनता दरबार के नाम पर प्रदेश के लोगों को धोखा दे रहे हैं नीतीश कुमार, सिर्फ समय काट रहे हैं मुख्यमंत्री

17 सालों से जनता दरबार के नाम पर प्रदेश के लोगों को धोखा दे रहे हैं नीतीश कुमार, सिर्फ समय काट रहे हैं मुख्यमंत्री

PATNA :  बिहार के मुख्यमंत्री 17 साल से जनता दरबार के नाम पर लोगों को धोखा दे रहे हैं। क्योंकि बिहार के मुख्यमंत्री को काम करने से नहीं, सिर्फ समय काटना है। आजकल दिल्ली में समय काटने के लिए गए हुए हैं। यह कहना है पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का। आज पटना पहुंचे आरसीपी ने नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली है। 

आरसीपी ने कहा कि नीतीश कुमार को दरबारी कल्चर पसंद है। यही कारण है 17 सालों में वह अपने जिलों में एक ऐसी व्यवस्था कायम नहीं कर सके, जहां गांव में किसान, मजदूर, छात्र रहता है. उनकी समस्या का निदान वहीं थाना में हो, अंचल में हो सके। सबको कहते हैं कि पटना में आइए। बरसों से दरबार लग रहा है, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ है।

जनता दरबार के खर्च का हिसाब दें नीतीश

सीएम बताएं कि जनता दरबार में 17 साल में कितना पैसा खर्च किया है। श्वेत पत्र लाएं। पता चल जाएगा। लोगों की समस्या से उन्हें कोई मतलब नहीं है। अगर वह वाकई में गंभीर हैं तो लोगों की समस्या का हल उनके घर पर होना चाहिए। लेकिन आज तक वह नहीं कर सके हैं। सिर्फ समय काट रहे हैं। कोई शासन व्यवस्था नहीं है।

कोई भी हमला कर देता है काफिला

आरसीपी ने कहा कि आज बिहार में नीतीश कुमार के प्रति इतनी नाराजगी है कि कोई भी उनके काफिले पर हमला कर देता है।उन पर हमला किया जाता है। गाड़ियों पर हमला किया जाता है जो बताता है कि नीतीश कुमार की स्थिति कैसी है।


Suggested News