बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहतर विकल्पों में से एक हैं नीतीश कुमार : डॉ.मधुरेंदु पाण्डेय

आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहतर विकल्पों में से एक हैं नीतीश कुमार : डॉ.मधुरेंदु पाण्डेय

PATNA : जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ . मधुरेंदु पांडेय ने आज कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहतर विकल्पों में से एक हैं। 


पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लम्बे समय तक संसदीय लोक प्रणाली का बेहतर अनुभव प्राप्त है। साथ ही बिहार जैसे अति पिछड़े राज्यों में 17 वर्षों तक मुख्यमंत्री बने रहकर राज्य का सर्वांगीण विकास के साथ-साथ सामाजिक सुधार करने का जो काम किया है। उससे प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में देश का नेतृत्व करने का भी क्षमता कूट कट कर भरा है। 

पांडेय ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बेहतर विकल्प का तलाश था। जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने अभियान से पूरा कर दिया है। देश की जनता अब अपने और देश का भविष्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में देख रहा है। पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के साथ छल प्रपंच का सत्ता पर काबिज हुए और अनेकों झूठे वादे कर कई राज्यों में सत्ता पर काबिज होकर जनता को धोखा देने का काम किया है। 

उन्होंने कहा की देश में महंगाई चरम पर है। धार्मिक उन्माद भी चरम पर है। हिंदुत्व और विभाजन कारी नीतियों का पालन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की एकता एवं अखंडता के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रहे हैं। देश आज भारी अराजकता के माहौल से गुजर रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी लोकसभा चुनाव में देश का बेहतर विकल्प साबित होंगे।

Suggested News