बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश कुमार चुकाएंगे अपने कर्मस्थली 'बाढ़' का एहसान, लोगों के सामने कहा - जल्द होगी जिला बनाने की घोषणा

नीतीश कुमार चुकाएंगे अपने कर्मस्थली 'बाढ़' का एहसान, लोगों के सामने कहा - जल्द होगी जिला बनाने की घोषणा

BADH : बिहार में जल्द ही जिलों की संख्या बढ़ सकती है। ऐसा खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संकेत दिए हैं। पिछले लंबे समय से बिहार में नए जिलों के बनाने की मांग हो रही है। जिस पर अब नीतीश कुमार ने इशारों में यह जाहिर कर दिया है कि सरकार इस पर विचार कर रही है। जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

दरअसल, नीतीश कुमार इन दिनों अपने राजनीतिक संघर्ष के दिनों के पुराने साथियों से मिलने के लिए मोकामा-बाढ़ के दौरे पर है। बाढ़ नीतीश कुमार का संसदीय क्षेत्र भी रह चुका है। ऐसे में आज नीतीश कुमार बाढ़ के बेलछी गांव पहुंचे थे। जहां उनसे लोगों ने बाढ़ को जिला घोषित करने की मांग को एक बार फिर से दोहराया, जिस पर नीतीश कुमार ने उन्हें इस बात का यकीन दिला दिया कि उनकी  मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। 

फिलहाल, बाढ़ पटना जिला के अंतर्गत आता है। यहां के लोगों को किसी सरकारी काम के लिए पटना आना पड़ता है। ऐसे में लंबे समय से यहां के लोगों की मांग रही है कि बाढ़ को पटना से अलग कर एक स्वतंत्र जिला घोषित कर दिया जाए। अब नीतीश कुमार ने खुद बाढ़ को जिला बनाने की दिशा में ग्रीन सिग्नल दे दिया है। 

बता दें कि बाढ़ सहित बिहार में कई ऐसे शहर हैं जिनको जिला बनाने की मांग कई सालों से हो रही है। इनमें बाढ़ के अलावा नवगछिया, रुन्नी सैदपुर, बिक्रमगंज, डेहरी सहित कई नाम शामिल हैं। माना जा रहा है कि अपने आखिरी कार्यकाल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन क्षेत्रों को जिला बनाने की घोषणा कर देंगे। 



Suggested News