बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश कुमार जल्द 'आश्रम' जायेंगे, सेवा-सत्कार के लिए ललन सिंह भी जायेंगे, बिहार BJP का बड़ा हमला

नीतीश कुमार जल्द 'आश्रम' जायेंगे, सेवा-सत्कार के लिए ललन सिंह भी जायेंगे, बिहार BJP का बड़ा हमला

PATNA: बिहार में भाजपा और जेडीयू नेताओं के बीच वाक युद्ध जारी है। जेडीयू के नेता जहां पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी और प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पर पॉलिटिकल प्रहार कर रहे,वहीं भाजपा के नेता जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कस रहे हैं। अब बीजेपी ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा है कि वे जिस थाली में खाते में उसी में छेद करते हैं। इतना ही नहीं बिहार बीजेपी ने कहा है कि नीतीश जल्द ही रिटायर होकर आश्रम जायेंगे और उनके सिपहसलार ललन सिंह भी अपने नेता के सेवा-सत्कार के लिए आश्रम जायेंगे।

नीतीश जी जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद कर देते हैं-बीजेपी

बिहार बीजेपी के प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने नीतीश कुमार और ललन सिंह पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को नीतीश कुमार से सतर्क व जागरूक रहने की जरूरत है। नीतीश जी ने आजीवन पिठईयां-कन्हईयां चढ़कर ही राजनीति की, जिसकी थाली में खाया उसमें छेद किया। नीतीश जी देश के सबसे बड़े राजनीतिक धोखेबाज हैं जो मिस्टर यूटर्न महाराज के नाम से लोकप्रिय है।

आश्रम में नीतीश जी की सेवा-सत्कार के लिए ललन सिंह भी जायेंगे

बिहार बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा है कि एनडीए गठबंधन से राजद के खिलाफ जीते जेडीयू सांसद- विधायक परेशान हैं। समता पार्टी काल से राजद के खिलाफ लड़ने वाले जदयू के नेता-कार्यकर्ता तकलीफ में हैं। नीतीशजी रिटायर होकर जल्द आश्रम जाएंगे और उनके सिपहसलार ललन सिंह भी उनके सेवा-सत्कार के लिए आश्रम में जाएंगे।  

Suggested News