बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के चार सीटों पर कल से नामांकन शुरू, अभी तक किसी पार्टी ने नहीं की है अपने कैंडिडेट की घोषणा

बिहार के चार सीटों पर कल से नामांकन शुरू, अभी तक किसी पार्टी ने नहीं की है अपने कैंडिडेट की घोषणा

PATNA : बिहार की चार लोकसभा सीटों गया, जमुई, नवादा और औरंगाबाद में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। लेकिन इन चारों सीटों पर उम्मीदवार कौन होंगे, इसकी घोषणा अब तक किसी पार्टी ने नहीं की है। हालांकि एनडीए ने सीटों का बंटवारा जरुर कर दिया, लेकिन इंडी गठबंधन ने अबतक सीटों का बंटवारा तक नहीं किया है। गठबंधन में शामिल पार्टियों को पता तक नहीं है कि चारों लोकसभा सीट से कौन सी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

औरंगाबाद में सुशील सिंह हो सकते हैं उम्मीदवार

बात सबसे पहले औरंगाबाद की करें एनडीए में यह सीट भाजपा के हिस्से में गई है। यहां से वर्तमान में भाजपा के ही सुशील कुमार सांसद हैं। सीट बंटवारे से पहले चर्चा थी कि यह सीट जदयू के हिस्से में जा सकती है।  लेकिन भाजपा इसे अपने पास रखने में कामयाब रही। संभावना है कि सुशील कुमार सिंह को ही यहां फिर से पार्टी मौका दे सकती है।

वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन की तरफ से कुछ समय पहले चर्चा थी कि तेजस्वी यादव अपनी बड़ी बहन रोहिणी आचार्य को मौका दे सकते हैं। लेकिन गठबंधन में सीटों का बंटवारा नहीं होने के कारण फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह सीट राजद के पास रहेगा या नहीं

गया से जीतन राम मांझी होंगे उम्मीदवार

गया लोकसभा सीट इस बार जीतन राम मांझी की पार्टी हम के हिस्से में गई है। यहां पहले जदयू के सांसद  थे। लेकिन सीटों के बंटवारे में यह हम के पास चली गई है। माना जा रहा है कि जीतन राम मांझी यहां एनडीए के उम्मीदवार होंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से जेडीयू के विजय मांझी ने जीतनराम मांझी को करीब डेढ़ लाख वोटों से हराया था। पिछले चुनाव में हम महागठबंधन में थी, हालांकि अब वह एनडीए में आ गई है। 

जमुई से चिराग की पार्टी आगे

नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी के जमुई से लोजपा रामविलास के टिकट पर चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हैं। उनके चिराग की पार्टी ज्वाइन करने की चर्चा है। शांभवी पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल की बहू हैं। 

2019 के लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान ने उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी के प्रत्याशी भूदेव चौधरी को 2.41 लाख वोटों से हराया था। अब कुशवाहा एनडीए में हैं तो 2024 के चुनाव में महागठबंधन से आरजेडी का प्रत्याशी चुनाव लड़ सकता है। वहीं चिराग पासवान के बहनोई के भी चुनाव लड़ने की चर्चा गरम है।

नवादा में भाजपा की वापसी

नवादा लोकसभा में इस बार भाजपा की वापसी हुई है। पहले यहां रालोजपा से चंदन सिंह सांसद थे। लेकिन इस बार सीटों के बंटवारे में एनडीए को जगह नहीं दी गई। जिसके बाद अब भाजपा की तरफ से चुनाव लड़नेवाले कई चेहरे सामने आ रहे हैं। हालांकि किसे टिकट मिलेगा यहा स्पष्ट नहीं है।

 


Suggested News