बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अरेराज नगर पंचायत में 16 सितम्बर से होगा नामांकन, 20 अक्टूबर को होंगे चुनाव

अरेराज नगर पंचायत में 16 सितम्बर से होगा नामांकन, 20 अक्टूबर को होंगे चुनाव

MOTIHARI : अरेराज नगर पंचायत चुनाव को भयमुक्त,निष्पक्ष व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर निर्वाची पदाधिकारी सह अरेराज एसडीओ संजीव कुमार ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तैयारी की जनकारी दी।  एसडीओ ने बताया कि वार्ड ,मुख्य व उपमुख्य पार्षद तीन बच्चों में से किसी को लीगल रूप से भी गोद देंगे उसके बाद भी वह बच्चा प्रत्याशी में ही जुड़ेगा। वही प्रस्तावक व समर्थक पर भी यही नियम लागू रहेगा। 

चुनाव आयोग के अनुसार 4 अप्रैल 2008 के पूर्व अगर जुड़वा बच्चा हुआ है। वही उसके बाद अगर एक बच्चा हुआ है तो वह दो बच्चा में जोड़ा जाएगा। वही निर्धारित तिथि के बाद जुड़वा बच्चा हुआ है तो वह दो में जोड़ा जाएगा। प्रत्याशियों को तीन दसतावेज  नामांकन के समय देना अनिवार्य होगा। नो डियूज ,अचल सम्पति का ब्योरा व वाहन मालिक होने का पूर्ण प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा। उप मुख्य पार्षद ,मुख्य पार्षद अनारक्षित के लिए 800 व आरक्षित के लिए 400 का एनआर कटाना होगा। वही वार्ड के लिए अनारक्षित के लिए 400 व आरक्षित के लिए 200 का एनआर कटाना होगा। नगर पंचायत चुनाव को लेकर 28 बूथ बनाये गए है .जो 12 भवन में होंगे। .जिसमे 11 सरकारी विद्यालय  ,एक गंडक भवन व वार्ड 7 व 8 के 4 बूथ को चलंत बनाया गया है। नप के 14 वार्ड में 19,882 मतदाता मतदान करेंगे। मुख्य पार्षद अनारक्षित अन्य वर्ग, उप मुख्य पार्षद पिछड़ा वर्ग अन्य होगा। 

16 सितंबर को चुनाव के सूचना का प्रकाशन होगा। वही 16 से 24 सितंबर तक 11 बजे से 3 बजे तक अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में नामांकन भरा जाएगा। नामांकन के लिए दो टीम बनाये गए है। एक टीम वार्ड एक से दस व दूसरा तीन मुख्य पार्षद ,उप मुख्य पार्षद सहित वार्ड 11 से 14 तक का नामांकन आवेदन लेगा। वही हेल्प डेस्क भी बनाया गया है .जो प्रत्याशियों के मदद करेगा। आवेदन का स्कूटनी 25 , 26 व नामांकन20  वापसी 27 ,29 व प्रतीक चिन्ह का आवंटन 30 सितंबर को किया जाएगा। वही 20 अक्टूबर को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7 से 5 बजे तक मतदान होगा। 

वही 22 अक्टूबर को जिला मुख्यालय में सुबह 8 बजे में मतगणना किया जाएगा। चुनाव को भयमुक्त व निष्पक्ष के लिए 6 सेक्टर मजिस्ट्रेट,13 पीसीसीपी व दो वार्ड पर एक मास्टर ट्रेनर ईवीएम की गड़बड़ी की तकनीकी गड़बड़ी को ठीक करने के लिए लगाया जाएगा। मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद 1.40 लाख व वार्ड 20 हज़ार तक चुनाव में खर्च कर सकते है। वही डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि नप चुनाव को भयमुक्त व शांतिपूर्ण करने के लिए चप्पे चप्पे पर सृरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था किया जाएगा। मौके पर हेल्प डेस्क सह संग्रामपुर बीडीओ दृष्टि पाठक,सिंगल विंडो प्रभारी सह एमओ अजियतेंद्र किशोर सहित उपस्थित थे। 

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट 

Suggested News