बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में बड़ा रेल हादसा! नार्थ- ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त

बिहार में बड़ा रेल हादसा! नार्थ- ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त

DESK : बिहार के बक्सर से इस वक्त की बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां दिल्ली से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। मिल जानकारी अनुसार, ट्रेन के कई बोगी पटरी से उतर गई है।

घटना डीडीयू पटना रेलखंड के रघुनाथपुर स्टेशन की बताई जा रही है। जानकारी अनुसार ट्रेन की 6 बोगियां बेपटरी हो गई हैं। इस घटना में करीब 150 से लोगों के जख्मी होने की बात कही जा रही है। घटना स्थल पर फिलहाल निजी और सरकारी सभी तरह की एंबुलेंस मौजूद है।

दानापुर रेल मंडल की तरफ़ से जारी शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ रघुनाथपुर स्टेशन के निकट आज  21.35 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए. रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है...

Helpline number

PNBE - 9771449971

DNR - 8905697493

ARA - 8306182542

COML CNL - 7759070004

बता दें कि, पंडित दिनदयाल उपाध्याय व दानापुर रेलखंड पर रघुनाथपुर के समीप बुधवार की रात डाउन लाइन पर नार्थ इस्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ट्रेन की एक बोगी पलट गई और छह डिरेल हो गई। घटना के बाद स्टेशन के अधिकारियों ने वरियों अधिकारियों को इसी सूचना दी। वहीं, मौके पर आसपास के ग्रामीण जुट गए हैं। साथ ही, घटना स्थल पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है।

ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से घटना में जख्मी यात्रियों को बाहर निकाल अस्पताल ले जाया जा रहा है। फिलहाल जख्मी लोगों की संख्या बताने में पुलिस असमर्थ है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के अनुसार हादसे में संभावित मृतकों और जख्मियों की संख्या रेस्क्यू ऑपरेशन के खत्म होने के बाद ही बताया सकता है। फिलहाल जख्मियों को अस्पताल भेजा जा रहा है। वहीं, ट्रेन के सभी बोगियों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर डीएम अंशुल अग्रवाल और एसनी मनीष कुमार सिंह भी अपने दलबल के साथ पहुंचे। जहां वे हादसे का जायजा ले रहे हैं।


Suggested News