अब नीतीश के गढ़ में गरजेंगे अमित शाह, BJP ने मुख्यमंत्री के किले को तोड़ने की कर ली पूरी तैयारी

अब नीतीश के गढ़ में गरजेंगे अमित शाह, BJP ने मुख्यमंत्री के किले को तोड़ने की कर ली पूरी तैयारी

NALANDA बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद अमित शाह एक बार फिर से बिहार के दौरे पर आनेवाले हैं। जहां अब तक वह पूर्णिया और छपरा के सिताब दियारा में महागठबंधन की सरकार को चुनौती देते हुए नजर आए थे, वहीं अब गृह मंत्री अमित शाह इस बार सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गढ़ नालंदा में कार्यक्रम करने जा रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इसकी पुष्टि करते हुए पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी है।

नालंदा पहुंचे डा. संजय जायसवाल ने बताया कि  बिहार के प्रत्येक जिले में कार्यक्रम हो रहा है, इसी के तहत भोजपुर, पूर्णिया और छपरा में कार्यक्रम हुआ।  इस तरह का कार्यक्रम नालंदा में दिसंबर में आयोजित होगा, जिसे माननीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी संबोधित करेंगे। डा. जायसवाल ने बताया कि बूथ अध्यक्षों का एक बड़ा कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री नालंदा में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। 

टूटेगा नीतीश का किला

जिस तरह की तैयारी नालंदा में बीजेपी करने जा रही है। उसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नीतीश कुमार को सबसे बड़ा झटका उनके अपने ही गृह जिले में देने की भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है। संजय जायसवाल ने बताया कि नालंदा जिले को आज अपराध का सेंटर बना दिया गया है। लोगों में नीतीश सरकार के प्रति नाराजगी है। हमारे कार्यकर्ता लोगों के संपर्क कर रहे हैं। निश्चित रूप से 2024 में भाजपा को यहां बड़ी जीत मिलेगी।

Find Us on Facebook

Trending News