बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली से जुड़े बिहार के मुख्य पर्यटक स्थल, शुरू हुई नालंदा और बक्सर से वॉल्वो बस सेवा

दिल्ली से जुड़े बिहार के मुख्य पर्यटक स्थल, शुरू हुई नालंदा और बक्सर से वॉल्वो बस सेवा

PATNA : किशनगंज के बाद अब नालंदा और बक्सर से भी गाजियाबाद-नोएडा के लिए वॉल्वो बस सेवा शुरू हो गई है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा शनिवार को नालंदा और बक्सर से गाजियाबाद के लिए बस सेवा शुरू की गई । बक्सर से परिवहन विभाग मंत्री संतोष कुमार निराला और बिहार शरीफ से नालंदा जिलाधिकारी ने  फ्लैग ऑफ किया। 

परिवहन विभाग सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि अब बिहार के मुख्य पर्यटक स्थल दिल्ली से जुड़ गये हैं। स्थानीय निवासियों के साथ बिहार में आने वाले पर्यटकों को भी दिल्ली से आने जाने में सुविधा मिलेगी । बस में सभी तरह की सुविधाओं का विशेष रूप से ख्याल रखा गया है।

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि अत्याधुनिक सुविधा से लैस वोल्वो बस में यात्रियों की हर सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। लग्जीरियस सीट, एलईडी टीवी और और फ्री वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही एलईडी टीवी पर बस का लोकेशन देख सकेंगे, पहुंचने का समय, ब्रेकिंग न्यूज  और मौसम का अपडेट आदि बस में सफर के दौरान मिलता रहेगा। 

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह अल्टरनेट नेट चलेगी। बक्सर- गाजियाबाद   बस  वाया मोहनिया- वाराणसी- प्रयागराज- कानपुर - आगरा होते नोएडा जाएगी। वहीं नालंदा-गाजियाबाद वाया नवादा- गया - सासाराम- वाराणसी - कानपुर- आगरा होते नोएडा जाएगी। बस में इमरजेंसी गेट बनाए गए हैं और इसमें फायर फाइटिंग की भी व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही हर सीट के पास मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने के लिए चार्जिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। एक बस में तीन कैमरे लगाए गए हैं। ऑनलाइन कैमरे में रिकॉर्डिंग की भी व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि पहली बार बिहार को गाजियाबाद नोएडा के लिए बस रूट की परमिट मिली है। 

Suggested News