बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब पूर्व सीएम जीतनराम मांझी की समधन ज्योति मांझी ने जताई नाराजगी, कहा भाई रत्नेश सदा का विभाग छिनकर दामाद को मिला

अब पूर्व सीएम जीतनराम मांझी की समधन ज्योति मांझी ने जताई नाराजगी, कहा भाई रत्नेश सदा का विभाग छिनकर दामाद को मिला

PATNA : बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित 9 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण कर लिया है। अब 12 फ़रवरी को बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार को अपना बहुमत साबित करना है। इस बीच विधायकों के तोड़ फोड़ के कयास भी लगाये जा रहे हैं। जबकि सरकार में शामिल जीतनराम मांझी अपने बेटे को मंत्री पद मिलने के बाद भी अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।  हालाँकि 12 फ़रवरी को ही इस बात का पता चलेगा की बिहार की राजनीती किस करवट बैठती है।

इस बीच हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की विधायक और पूर्व सीएम जीतनराम मांझी की समधन ज्योति मांझी ने एनडीए सरकार में मंत्रियों के विभाग बंटवारे पर सवाल उठाया है। उन्होंने अपने दामाद संतोष सुमन पर कहा कि अगर उन्हें मंत्री बनाना ही था तो कोई और विभाग दिया जाता। मेरे भाई रत्नेश सदा का ही विभाग छीनकर संतोष सुमन को मंत्री क्यों बनाया गया है। इससे एक ही घर में एक ओर ख़ुशी तो दूसरी ओर गम का माहौल है।

उन्होंने कहा कि मंत्री किसे बनाना है, किसे कौन सा विभाग देना चाहिए। इसे तय करने का अधिकार सीएम को है। लेकिन, रत्नेश सदा का विभाग नहीं छीनना चाहिए था। ऐसा होने से अभी एक घर में खुशी और एक घर में गम का माहौल बन गया है। सभी विभाग काम वाले होते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि एक भी महिला को मंत्री नहीं बनाया गया है।

वहीँ ज्योति मांझी ने कहा की मंत्रिमंडल में 9 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया है। लेकिन इसमें एक भी महिला को शामिल नहीं किया गया है। अगर महिला को इसमें शामिल किया जाता तो मंत्रिमंडल की खूबसूरती बढ़ जाती। विभाग बंटवारे पर जीतन राम मांझी की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि विभाग क्या मिला है, इससे मतलब नहीं है। दुख बस इसी बात की है कि मेरे भाई से विभाग छीनकर मेरे दामाद को क्यों दिया गया।

हालाँकि ज्योति मांझी ने कहा की इससे सरकार पर कोई खतरा नहीं है। 12 फरवरी को सरकार बहुमत हासिल करेगी। हमलोग सरकार के समर्थन में हैं। हमारे नेता नीतीश कुमार चुने गए हैं। उनका समर्थन करते हैं।

Suggested News