अब घर में घुसकर बदमाशों ने दंपती को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना किए गए रेफर

अब घर में घुसकर बदमाशों ने दंपती को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना किए गए रेफर

JAMUI : अररिया में जिस तरह से घर में घुसकर बदमाशों ने एक पत्रकार की हत्या कर दी। उसी तरह की घटना अब जमुई में भी सामने आई है। यहां हथियारों के साथ आए 8 बदमाशों ने घर में घुसकर एक दंपती को गोली मार दी। गंभीर हालत में दोनों को पटना के पीएमसीएच में रेफर किया गया है। घायल दंपति की पहचान धोवघट निवासी उमेश सिंह का 38 वर्षीय पुत्र विशाल सिंह और उसकी 30 वर्षीय पत्नी नीलम देवी के रूप में हुई है। वहीं घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

गोलीबारी का ये मामला जिले के खैरा थाना क्षेत्र के धोवघट गांव में शुक्रवार देर शाम का है। बताया जाता है कि घायल विशाल के विक्षिप्त भाई पर पड़ोस के ही कुनकुन सिंह ने 8 वर्षीय बेटे की कुदाल से मारकर हत्या करने का आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई साल से विवाद हो रहा है

बदला लेने के लिए मारी गोली

वहीं, शुक्रवार की देर शाम विशाल सिंह गिद्धौर से अपनी मोबाइल दुकान बंद करके घर आया था और छत पर पत्नी के साथ खाना खा रहा था। तभी पड़ोसी कुनकुन सिंह बेटे की मौत का बदला लेने के इरादे के साथ आठ हथियारबंद लोगों को लेकर घर में घुस गए और विशाल सिंह को गोली मार दी। इस दौरान बचाने पहुंची उसकी 30 वर्ष पत्नी नीलम देवी पर भी उन लोगों ने फायरिंग दी. जिससे दोनों पति-पत्नी घायल हो गए।

 वहीं घटना को अंजाम देने के बाद गांव में दहशत फैलाने के नियत से दबंगों ने हवा में कई राउंड फायरिंग भी की. जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इधर परिजनों द्वारा आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।

उधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई. घायल विशाल ने बताया कि लूट के इरादे से कुनकुन सिंह अपने अन्य साथियों के साथ हाथियार लेकर उसके घर में घुसा था।

लाखों रुपए भी लूट लिए

 जहां लूटपाट करने का विरोध किया तो उन लोगों ने दोनों पति पत्नी पर गोली चला दी। इस दौरान उन लोगों ने घर में रखे लाखों रुपये भी लूट लिए हैं। वहीं खैरा थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है. पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
 
 

Find Us on Facebook

Trending News