बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

"सांप गइले बिल में अब लाठी पटकला से का फायदा"...., BJP ने भरी हुकांर, 2024 में 400 पार, नारंगी की तरह अलग अलग हो जाएगा INDIA गठबंधन....

"सांप गइले बिल में अब लाठी पटकला से का फायदा"...., BJP ने भरी हुकांर, 2024 में 400 पार, नारंगी की तरह अलग अलग हो जाएगा INDIA गठबंधन....

PATNA: देश के तीन राज्यों के चुनाव की गणना चल रही है। तीन राज्यों में बीजेपी बहुमत की ओर बढ़ रही है। बीजेपी मध्य प्रदेश, राजस्थान और छतीसढ़ में अपनी सरकार बनाने जा रही है। चुनाव परिमाण आने से भाजपा के नेताओं में खुशी देखने को मिल रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभी से ही उत्सव मनाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा नेता नवल किशोर यादव ने इंडिया गठबंधन पर जोरदार निशाना साधा है। नवल किशोर यादव ने कहा कि तीन राज्यों में बीजेपी सरकार बना रही हैं। हिंदी भाषी प्रदेशों में हम जनता से ज्यादा कनेक्ट कर पा रहे है। जो हिंदी भाषी प्रदेश नहीं है उनमें अपना कनेक्शन बढ़ाने की जरूरत है। हिंदीभाषी राज्यों में हमारा कनेक्शन बेहतर है।

वहीं बीजेपी नेता ने हुंकार भरते हुए कहा कि, 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी 400 से अधिक सीट जीतकर अपनी सरकार बनाएंगी। उन्होंने कहा कि, नरेंद्र मोदी जी का चेहरा देश में नहीं दुनिया में पॉपुलर है, इसलिए देश को संगठित रखने के लिए, देश को आगे बढ़ाने के लिए, शिक्षित भारत बनाने के लिए, पढ़ा लिखा भारत बनाने के लिए, मजबूत भारत बनाने के लिए और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए नरेंद्र मोदी जी की आवश्यकता है और हिंदुस्तान की जनता उनकी नजरों में नजर डाल के अपनी भविष्य को सुरक्षित देख रही है। 

वहीं 6 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बैठक होने वाली है। इस बैठक को लेकर नवल किशोर ने कहा कि, सांप गइले बिल में ता लाठी पटकला से का फायदा.. कुछ फायदा नहीं होने वाला है। 6 तारीख को बैठक बुलावे या 9 तारीख को बैठक बुलावे अब कुछ होने वाला नहीं है। यह गठबंधन नारंगी की तरह अलग-अलग हो जाएगा। छिलका हम लोग हटा दिया अब अलग-अलग हो जाएगा। अब बैठक बुलाया या कुछ भी क्या फायदा है। जब भारत की जनता ही उनके साथ नहीं है। तो बैठक करके क्या करेंगे। अभी तो बहुत डोल पीट रहे थे कि मध्य प्रदेश जीतेंगे, छत्तीसगढ़ जीतेंगे, राजस्थान जीतेंगे। लेकिन देश की जनता ही उनके साथ नहीं है तो क्या करेंगे। 

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर देश की जनता को विश्वास है। उनके हाथों में देश को सुरक्षित महसूस करते हैं। इसलिए इन सब बैठक से कुछ नहीं होने वाला। इंडिया गठबंधन टूटा हुआ ही है। अलग-अलग टूटे हुए लोग हैं जो एक जगह जोड़ने का प्रयास कर रहे है लेकिन जोड़कर क्या कर लेंगे। लालची लोगों का जमावड़ा है एक दूसरे को ब्लैकमेल करेंगे। उन्होंने कहा कि वह इस बैठक को किसी रूप में नहीं देख रहे हैं।  सब चुनाव हार के एक दूसरे के आंसू पोछेंगे। वहीं नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए नवल किशोर ने कहा कि, उनकी तबीयत खराब है अभी उनके बारे में कुछ नहीं बोलेंगे। ठीक हो जाए। अभी वह बोलने में, चलने में, असमर्थ हैं। उनको सब दुध की मक्खी की तरह हटा दिया। उनकी तबीयत खराब है ज्यादा कुछ नहीं बोल सकते सब वह ठीक हो जाए। 

Suggested News