बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, जल्द निदान करने का दिया आश्वासन

नालंदा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, जल्द निदान करने का दिया आश्वासन

NALANDA : जिला प्रशासन नालंदा द्वारा आज मंगलवार को बिंद प्रखंड में दो अलग-अलग स्थलों पर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहला जनसंवाद कार्यक्रम उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित किया गया। जिसमें बिंद, लोदीपुर, ताजनीपुर व जहाना पंचायत के लोग शामिल हुए।

 

इस अवसर पर उपविकास आयुक्त ने अपने संबोधन में इस कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देने तथा लोगों से योजनाओं के संबंध में फ़ीडबैक लेने का प्रयास किया जा रहा है। 

उन्होंने प्रखंड में किये गए एवं कराये जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में भी संक्षिप्त जानकारी दिया। इस अवसर पर बिंद प्रखंड में विगत वर्षों से किये जा रहे विकास से संबंधित कार्यों पर आधारित एक वृतचित्र का भी प्रदर्शन किया गया। मौके पर एसडीओ अभिषेक पलासिया, डीएसपी नुरुल हक सहित कई लोग मौजूद थे।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News