जमीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा चीत्कार

कैमूर. बेलावं थाना क्षेत्र के कुर्था गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान बेलावं थाना क्षेत्र के कुर्था गांव निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग कामेश्वर सिंह के रूप में हुई है। इस संबंध में मृतक की चाची विमला देवी ने बताया कि पूर्व से ही जमीनी विवाद का झगड़ा चल रहा था।  रात्रि लगभग 1:00 बजे भानु सिंह का लड़का विकास सिंह एवं संजय सिंह के द्वारा गोली मारकर का हत्या कर दिया गया है। 

उन्होंने कहा, घटना का अंजाम देने आए थे तो दरवाजे पर भानु प्रताप अरविंद एवं राजेंद्र गोंड खड़े थे। जहां उन लोगों के द्वारा पहले एक राउंड फायरिंग किया गया उसके बाद दूसरा राउंड फायरिंग किया गया है। जहां उनको गोली लगने से घायल हो गए थे। वही रात्रि में गोली की आवाज सुनकर आसपास में भीड़ भी इकट्ठा होने लगा फिर उसके बाद पुलिस को सूचना की गई जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचा और पुलिस द्वारा इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलावं ले जाया गया। उसके बाद वहां से चिकित्सक ने सदर अस्पताल के लिए रेफर किया तभी बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी। फिर भी सदर अस्पताल के चिकित्सक को दिखाया गया तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया है। 

मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने सारी घटना की जानकारी लिया जहां परिजनों ने प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने को लेकर मांग किया है। उसके बाद सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस इस मामले को लेकर आगे की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Nsmch