बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा में BDO से मिलने के लिए रातभर कार्यालय के बाहर बैठी रही वृद्ध महिला, शिकायत सुनते ही एक्शन में आये प्रखंड विकास पदाधिकारी

छपरा में BDO से मिलने के लिए रातभर कार्यालय के बाहर बैठी रही वृद्ध महिला, शिकायत सुनते ही एक्शन में आये प्रखंड विकास पदाधिकारी

CHAPRA : छपरा के मशरक प्रखंड के जजौली पंचायत के धरमासती बाजार पर शनिवार को प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू की मौजूदगी में बीडीओ मो आसिफ ने दल बल के साथ सीएसपी केंद्र पर छापेमारी की और जांच पड़ताल की। मौके पर जजौली बीडीसी अमित कुमार सिंह, शिक्षक नेता संतोष सिंह भी मौजूद रहें। 

घटना के बारे में बीडीओ मो आसिफ ने बताया कि गंडामण गांव की 90 वर्षीय वृद्ध महिला मनदेई देवी ने प्रखंड कार्यालय में पहुंच मुख्यमंत्री वृद्धा पेशन योजना में खाते में रूपये नही आने की शिकायत दर्ज कराई। जिसमें जांच के दौरान पता चला कि उसके खाते में पेंशन की राशि जा रही है और खाते का प्रिंट कराने पर पिछले दो वर्षों से बराबर उठाव भी होने की बात सामने आई। 

मामले में बीडीओ मो आसिफ ने वृद्ध महिला से पूछताछ की तों उसने बताया कि उसके पास खाने तक के रूपये नहीं है। इसलिए शुक्रवार को पैदल चलकर प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंची। तब तक शाम हो चुकी थी। जिस पर वही प्रखंड कार्यालय परिसर में ही रात गुजार शनिवार को कार्यालय खुलने के बाद शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वह दो दिनों से भूखी भी हैं। जिस पर उन्होंने वृद्ध महिला को खाना खिलाकर प्रखंड प्रमुख की अगुवाई में धरमासती बाजार में चल रहें अलग-अलग सीएसपी केंद्र पर छापेमारी की और जांच पड़ताल की। 

उन्होंने बताया कि वृद्ध महिला की शिकायत हैं कि उसके द्वारा सीएसपी केंद्र पर पहुंचने पर अंगूठा लगा पेंशन राशि नही आने की बात बताई जाती है। मौके पर बीडीओ मो आसिफ ने बताया कि वृद्ध महिला के खाते की डिटेल्स बैंक से निकाली जा रही है। जिस शख्स ने वृद्ध महिला के साथ धोखाधड़ी कर रूपये निकाले होंगे। उस कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई जाएंगी।

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट

Suggested News