बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अपने जन्मदिन पर तेजस्वी ने राजद कार्यालय में काटा केक, विधानमंडल में भी हुआ जोरदार स्वागत

अपने जन्मदिन पर तेजस्वी ने राजद कार्यालय में काटा केक, विधानमंडल में भी हुआ जोरदार स्वागत

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के 34वें जन्मदिन पर राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आ रहा है। न सिर्फ पटना, बल्कि प्रदेश के दूसरे जिलों में उनके जन्मदिन को धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजद कार्यालय में भी तेजस्वी के जन्मदिन पर खास तैयारी की गई थी। जहां खुद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और तेज प्रताप यादव की मौजूदगी में केक काटकर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। 

इस दौरान वहां बड़ी संख्या में पार्टी के अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिन्होंने तेजस्वी यादव को सोने का मुकुट पहनाया। साथ ही पार्टी का सिंबल लालटेन भी भेंट किया।

विधानसभा में भी हुआ स्वागत

 तेजस्वी यादव विधानसभा पहुंचे। जहां गेट पर पार्टी के विधायकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान तेजस्वी भी अपने जन्मदिन पर बेहद प्रसन्न नजर आ रहे थे।


Suggested News