बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सावन की पहली सोमवारी को अजगैबीनाथ धाम में उमड़ा शिवभक्तों का जनसैलाब, हर हर महादेव के जयकारे से गूंजा इलाका

सावन की पहली सोमवारी को अजगैबीनाथ धाम में उमड़ा शिवभक्तों का जनसैलाब, हर हर महादेव के जयकारे से गूंजा इलाका

BHAGALPUR : सावन की पहली सोमवारी को अजगैबीनाथ धाम में उत्तरवाहनी गंगा में डुबकी लगाने के लिए शिव भक्तों का जनसैलाब उमड़ गया। शिव भक्तों ने उत्तरवाहनी गंगा में डुबकी लगाकर गंगा जल लेकर बाबा भोलेनाथ को जलार्पण किया। 

लाखों कांवरिया ने भी अजगैबीनाथ धाम पहुंचकर उत्तरवाहनी गंगा डुबकी लगाकर गंगा जल लेकर बाबा भोलेनाथ को जलार्पण करने के लिए पैदल व वाहन से बैधनाथ धाम के लिए बोल बम, हर हर महादेव के नारों के साथ रवाना हो गए। इस दौरान भक्तों में काफी उत्साह देखा गया। पूरा अजगैवीनाथ नगर एवं अजगैवीनाथ मंदिर हर हर महादेव, बोल बम के नारों से गुंजयमान हो गया।

वही जिला प्रशासन के निर्देश पर अजगैवीनाथ गंगा घाट, मंदिर परिसर, कच्ची कांवरिया पथ सहित पुरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। नगर परिषद के द्वारा भी साफ सफाई व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। बता दें की देश के अलग अलग राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु अजगैबी नगरी पहुँचे हैं और यहाँ से जल लेकर 105 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर बैधनाथ धाम जा रहे हैं। महादेव से मनोकामनाएं मांग रहे है।

आज अनुमान के मुताबिक 80 हजार कांवड़िया जल लेकर बैधनाथ धाम जाएंगे। शिवभक्तों के बोलबम के जयकारे से कांवड़िया पथ गुंजायमान है। लोग अपनी अपनी मनोकामनाएं लेकर बैधनाथ धाम जा रहे है। इस महीने का श्रद्धालुओं को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। आज जैसे ही वह दिन आया श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट

Suggested News