बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

साल के अंतिम दिन नीतीश कैबिनेट के 12 मंत्रियों ने अब तक साझा की है अपनी संपत्ति....जानें..

साल के अंतिम दिन नीतीश कैबिनेट के 12 मंत्रियों ने अब तक साझा की है अपनी संपत्ति....जानें..

PATNA: साल के अंतिम दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत पूरे कैबिनेट के सदस्य अपनी संपत्ति का ब्योरा जनता के समक्ष साझा करते हैं. इसी कड़ी में आज 31 दिसंबर को अब तक 12 मंत्रियों ने संपत्ति के बारे में जानकारी दी है. कैबिनेट सचिवालय की तरफ से संपत्ति का ब्योरा साझा किया गया है. हालांकि सीएम नीतीश, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव व कई अ्य वरिष्ठ मंत्रियों की चल-अचल संपत्ति को अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है. 

इन मंत्रियों की संपत्ति सार्वजनिक 

नीतीश कैबिनेट के कुल 12 मंत्रियों की संपत्ति को अब तक साझा किया गया है. जिन मंत्रियों की संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया गया है उनमें हैं...सुमित कुमार सिंह, सुनील कुमार, अनीता देवी, जितेंद्र कुमार राय, रत्नेश सदा, जयंत राज, मोहम्मद जमा खान, मुरारी प्रसाद गौतम, शमीम अहमद, शाहनवाज, सुरेंद्र राम, मोहम्मद इसराइल मंसूरी.

मंत्री जयंत राज ने अपने ब्योरे में बैंक खातों का जिक्र करते हुए बताया है कि बैंक में उनके नाम पर 16,20,207 लाख जमा है, जबकि एफडी में 3,75,597 लाख जमा है, दो कार व एक बाइक है, वहीं पत्नी के नाम पर 2 लाख 31 हजार जमा है। बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 76 हजार रुपए जमा हैं। वहीं खेती योग्य 8 एकड़ जमीन है।  वहीं पत्नी के नाम पर 1.63 एकड़ खेती योग्य जमीन है। इसके अलावा कुछ जगहों पर गैर कृषी योग्य जमीन है।   

इसराइल मंसूरी, इर्न्फोमेशन टेक्नोलॉजी मंत्री

बैंक में जमा - अपने नाम पर - 4,88,88,101 (राशि करोड़ में)

पत्नी के नाम पर - 1,81,71,447 

कार - एक

ज्वेलरी - 2,38,169 लाख की

अन्य संपत्ति - 6,72,000

गैर कृषि जमीन - 26 लाख की

बिल्डिंग - 47,48,394 लाख की


Suggested News