बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रामनवमी के मौके पर अलग अलग जगहों पर निकाली गयी शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के लगाए नारे

रामनवमी के मौके पर अलग अलग जगहों पर निकाली गयी शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के लगाए नारे

GOPALGANJ : चैत्र रामनवमी के मौके पर शहर समेत पूरे जिले में विभिन्न स्थानों पर भव्य रामनवमी शोभा यात्रा निकाली गई। इस भव्य शोभा यात्रा में  हजारों की संख्या राम भक्त शामिल हुए। साथ ही रामभक्तों द्वारा लगाई गई जय श्रीराम के जयघोष से पूरा  महौल भक्तिमय हो गया। भव्य शोभा यात्रा जैसे जैसे आगे बढ़ रहा था। वैसे वैसे भीड़  उमड़ती जा रही थी। वही जिला पुलिस भी सभी इलाके में पूर्ण रूप से सतर्क दिखी। ताकि शोभा यात्रा के दौरान कहीं भी किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। इस बीच भगवान श्रीराम के जयकारे के कारण माहौल पूर्ण रूप से भक्तिमय बन गया। शोभा यात्रा में घोडे़, राम दरबार की चौकी, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती की झांकिया भी निकाली गई। दरअसल प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के अवसर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाल कर पूरे जिले और शहर में भ्रमण किया गया। शोभायात्रा में शामिल राम भक्तों द्वारा भगवा वस्त्र धारण कर हाथों में भगवा झंडा और जुबान पर जय श्री राम के जयघोष लगा रहे थे। साथ ही निकाली गई झांकियों में देवी-देवताओं के रूप में सजे बच्चों पर भक्तों ने फूल बरसा कर स्वागत किया।

वहीँ सिवान में गांधी मैदान में रामनवमी पर्व के मौके पर रखी गयी प्रभु श्री राम की भव्य प्रतिमा विधिवत पूजा अर्चना के बाद बुधवार को शोभायात्रा के रूप में निकाली गई। शोभा यात्रा में हजारो की संख्या में महिला पुरुषों के साथ युवा भी मौजूद रहे। इस दौरान जय श्री राम के नारा के साथ पूरा शहर गूंज उठा। शोभायात्रा शहर के प्रमुख रास्ता जेपी चौक, बबूनिया रोड, सराय मोड़, गल्ला मंडी होते हुए थाना रोड, शांतिबट वृक्ष होते हुए कागजी मोहल्ला के रास्ते अपने गंतव्य स्थान पर पहुचा। शोभायात्रा के दौरान शहर में जगह-जगह पर नगरवासियों के द्वारा लोगो के लिए पेयजल, खीर, हलवा, फल का भी वितरण किया गया। रामनवमी शोभायात्रा में शामिल भाजपा नेता सैय्यद माज़ अरफी ने प्रभु श्री राम को मुबारकबाद देते हुए कहा कि मैं इसलिए मुबारकबाद दे रहा हूँ कि राम मंदिर का निर्माण हो गया। जो लोग राम मंदिर के नाम पर हिन्दू मुस्लिम को लड़वाते थे। देश मे दंगा करवाते थे हिंदुस्तान का माहौल खराब होता था वो सब खत्म हो गया। राम जी अपने जगह पर विराजमान हो गए। आज रामनवमी पुरजोर तरीके से शांतिपूर्ण माहौल में मन रहा है। यही भारत की निशानी है सभी धर्म समुदाय के लोग एक साथ मिलकर एक दूसरे के पर्व को मनाते है। शोभायात्रा में कोऑपरेटिव अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,दरौंदा विधायक करणजीत सिंह उर्फ ब्यास,निर्दलीय प्रत्यासी हिना शहाब,एनडीए प्रत्यासी विजयलक्ष्मी,लीलावती गिरी,जदयू जिला अध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह के साथ अन्य कई दलों के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर के चौक चौराहा तथा मुहल्लों में भी जिला प्रशासन के द्वारा पुलिस बल तैनात किया गया था। शोभा यात्रा के निकलने से पहले जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता, पुलिस कप्तान अमितेश कुमार,एसडीओ सुनील कुमार,एसडीपीओ अजय कुमार ने शहर में घूम कर निरीक्षण किया और शोभायात्रा खत्म होने तक सभी वरीय पदाधिकारी शहर के बड़ी मस्जिद के पास बने पुलिस केंद पर मौजूद रहे।

उधर सीमांचल के अयोध्या कहे जाने वाले कटिहार में रामनवमी को मौके पर भव्य शोभा यात्रा से शहर के चप्पा चप्पा राममय हो गया। इस शोभा यात्रा का खास आकर्षण प्रभु श्री राम लल्ला के मूर्ति के तर्ज पर निर्माण किया गया। प्रतिमा और कई भगवान के आकर्षक प्रतिमा इस शोभा यात्रा के खास आकर्षण रहे। जबकि हजारों की संख्या में रामभक्त इस शोभायात्रा में जय श्रीराम के नारे लगाते रहे। 

गोपालगंज से मनान अहमद, सिवान से परवेज अली और कटिहार से श्याम की रिपोर्ट

Suggested News