बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सेल्फी के चक्कर में कोसी नदी में डूबे एक लड़की और तीन लड़के, लोगों की तत्परता से 3 की बची जान

सेल्फी के चक्कर में कोसी नदी में डूबे एक लड़की और तीन लड़के, लोगों की तत्परता से 3 की बची जान

SUPAUL : मोबाइल आजकल केवल बात करने के काम ही नहीं आता है। हर कोई घुमने फिरने और विशेष आयोजन पर मोबाइल में तस्वीर कैद करना चाहता है। खासकर युवाओं ने सेल्फी लेने का क्रेज देखा जाता है। इसी कड़ी में आज आज जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। 

जिले के सदर थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द के समीप सेल्फी लेने के दौरान आज कोसी नदी में डूबने से लापता हुए एक लड़के का शव बरामद किया गया है। एनडीआरएफ की टीम ने घंटो मशक्कत के बाद शव को कोसी नदी से बरामद किया। बता दें कि आज दोपहर तीन लड़के और एक लड़की सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसल जाने के कारण कोसी नदी में डूब गए थे। जिसमे एक लड़की और दो लड़के को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाल लिया। लेकिन एक लड़का लापता था।

इधर सूचना मिलते ही सदर सीओ प्रिंस राज स्थल पर पहुंचे। वहीं एन डी आर एफ की टीम को लड़के की खोज में लगाया गया। जिसमें काफी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने लड़के के शव को बरामद किया है। बताया गया कि मृतक का नाम मो हारिश था जो सदर बाजार के वार्ड न 12 का निवासी था। शव मिलने के बाद प्रशासन द्वारा आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। वहीँ शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

सुपौल से सुभाष चन्द्र की रिपोर्ट  

Suggested News