PATNA : गुजरात में चल रहे राष्ट्रीय खेलों का बीते बुधवार को समापन हो गया है। गुजरात के छह शहरों में आयोजित नेशनल गेम्स में उम्मीद के मुताबिक जहां सेना, महाराष्ट्र, हरियाणा सहित कुछ प्रमुख राज्यों का दबदबा रहा, वहीं बिहार की गिनती उन राज्यों में रही, जो मुश्किल से दो कांस्य पदक ही जीत सके। स्थिति यह रही कि अंक तालिका में बिहार का स्थान 31वें स्थान पर रहा। उनसे खराब प्रदर्शन सिर्फ सिक्किम का रहा। जिन्होंने सिर्फ एक पदक हासिल किया।
नेशनल गेम्स ने एक बार फिर बिहार के खेलों की बदहाली की स्थिति को सामने ला दिया है। सुविधाओं की कमी, बेहतर व्यवस्था को लेकर बिहार की नीतीश सरकार कितनी गंभीर है, यह नेशनल गेम्स में बिहार की पदक तालिका को देखकर समझा जा सकता है। बिहार के खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराना भी सही नहीं होगा। क्योंकि यहां की सरकार खेलों को लेकर कितनी रूची रखती है, यह नेशनल गेम्स के नतीजों में नजर आता है।
तेजस्वी खुद खिलाड़ी रहे, तब यह हाल
बिहार में खेलों की बदहाल स्थिति तब है ,जब खुद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एक खिलाड़ी रहे हैं। लेकिन, राजनीति में आने के बाद जिस तरह अपने क्रिकेट करियर को खत्म कर लिया, उसी तरह बिहार के दूसरे खेलों की स्थिति भी वैसी ही हो गई।
सिर्फ राजनीति और कुछ नहीं
बिहार में पिछले 32 सालों में चाहे किसी की सरकार रही हो, खेलों को कभी प्राथमिकता दी गई हो, ऐसा नजर नहीं आया। बिहार की सरकारें सिर्फ अपनी राजनीति तक ही सीमित रह गई है। यहां उद्योगों पर कभी ध्यान नहीं दिया गया, फिल्म इंडस्ट्री के लिए लंबे समय से एक स्टूडियो बन रहा है, लेकिन उसकी स्थिति क्या है यह वहां के स्थानीय लोगों से जाना जा सकता है। यही हाल खेलों को लेकर है। बिहार की सरकार खेलों के लिए न तो कोई बड़ा बजट देती है, और न ही किसी प्रकार की सुविधा। जो कुछ खिलाड़ी कामयाब हो पाते हैं तो वह भी इसलिए क्योंकि उन्होंने बिहार से बाहर जाकर खेलना बेहतर समझा। इशान किशन, प्रमोद भगत, मुकेश कुमार जैसे कई खिलाड़ी ऐसे ही हैं।
नेशनल गेम्स 2022 पदक तालिका
रैंक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश/टीम स्वर्ण पदक रजत पदक कांस्य पदक कुल
1 सर्विसेज 61 35 32 128
2 महाराष्ट्र 39 38 63 140
3 हरियाणा 38 38 40 116
4 कर्नाटक 27 23 38 88
5 तमिलनाडु 25 22 27 74
6 केरल 23 18 13 54
7 मध्य प्रदेश 20 25 21 66
8 उत्तर प्रदेश 20 18 18 56
9 मणिपुर 20 10 20 50
10 पंजाब 19 32 25 76
11 दिल्ली 14 17 40 71
12 गुजरात 13 15 21 49
13 पश्चिम बंगाल 13 14 17 44
14 असम 9 10 9 28
15 तेलंगाना 8 7 8 23
16 अरुणाचल प्रदेश 6 1 0 7
17 ओडिशा 4 11 11 26
18 झारखंड 3 5 5 13
19 चंडीगढ़ 3 4 4 11
20 राजस्थान 3 3 24 30
21 आंध्र प्रदेश 2 9 5 16
22 छत्तीसगढ़ 2 5 6 13
23 अंडमान निकोबार 2 5 5 12
24 हिमाचल प्रदेश 2 4 3 9
25 त्रिपुरा 2 0 1 3
26 उत्तराखंड 1 8 9 18
27 जम्मू कश्मीर 1 2 9 12
28 मिज़ोरम 1 1 2 4
29 पांडिचेरी 1 1 2 4
30 गोवा 0 0 5 5
31 बिहार 0 0 2 2
32 सिक्किम 0 0 1 1