GOPALGANJ : जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सत्तर घाट स्थिति दियारा इलाका स्थित गन्ने के खेत से पुलिस ने बेहोशी की हालत में एक विवाहिता को बरामद किया है। बरामद विवाहिता को तत्काल ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसका ईलाज चल रहा है। विवाहिता की पहचान सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के माघर गांव निवासी संटू प्रसाद की 25 वर्षीय पत्नी गुड्डी देवी के रूप में की गई।
दरअसल इस संदर्भ में बताया जाता है कि विवाहिता की शादी वर्ष 2009 में संटू प्रसाद से हुई थी। शादी के बाद एक बच्ची ने जन्म लिया था।लेकिन चार साल पहले उसके भाई के पत्नी से अवैध संबध कायम हो गया। जिसका अक्सर विवाहिता विरोध किया करती जिसे उसका पति अक्सर उसे प्रताड़ित कर उसे छोड़ना चाहता था।
मृतका के भाई बिक्की ने बताया कि विवाहिता चार बहन और दो भाईयो में बड़ी है। बहन की शादी वर्ष 2009में धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। इस बीच एक बेटी ने जन्म लिया। उसका पति राज मिस्री का काम करता था। इसी बीच पिछले चार वर्ष पहले उसने अपनी भाभी को दिल दे बैठा और दोनो के बीच अवैध संबंध कायम हो गए। अब दोनो अपना संबंध कायम रखना चाहते थे।
इसी बीच विवाहिता को अपने पति के बारे में जानकारी मिली की उसके पति का संबंध उसकी भाभी से है जिसके बाद उसने विरोध करना शुरू कर दिया। हमेशा मारपीट की जाती रही। विवाहिता के भाई ने बताया की पति के बीच हुए विवाद के बाद भगवानपुर थाना में आवेदन दिया गया। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
लेकिन आज उसका पति अपने साइकिल पर बैठाकर घूमने के बहाना लेकर घर से निकला और सत्तर घाट के पास पहुंच कर उसके गले में गमछा से बांध कर उसकी हत्या करने की कोशिश किया। जब विवाहिता बेहोश हो गई तब उसे मरा हुआ समझ कर छोड़ कर फरार हो गए। विवाहिता के भाई ने बताया की उसकी बहन को उसका पति अकेले साइकिल पर बैठकर लाया था और उसके पीछे से तीन चार लोगो को बुलाकर हत्या करने की कोशिश की।